प्रदेशइंडिगो एयरलाइंस अधिकारी रूपेश की हत्या ‘रोडरेज’ में हुई थी : पटना...

इंडिगो एयरलाइंस अधिकारी रूपेश की हत्या ‘रोडरेज’ में हुई थी : पटना पुलिस

[object Promise]

पटना। पटना हवाईअड्डे पर तैनात इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के स्टेशन प्रबंधक रूपेश कुमार सिंह की हत्या रोडरेज के कारण हुई थी। इस हत्याकांड का खुालासा करते हुए पटना पुलिस ने बुधवार को कहा कि इस मामले में रितुराज को गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) उपेंद्र शर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा करते हुए कहा कि, “रूपेश की हत्या रोडरेज को लेकर हुई थी। रूपेश की हत्या 12 जनवरी की शाम 6.58 बजे हुई थी।”

उन्होंने कहा कि, “पटना के ही रहने वाले रितुराज को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में रितुराज के तीन और साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।”

उन्होंने बताया कि नवंबर महीने में रूपेश की गाड़ी ने रितुराज की बाइक में लोजपा कार्यालय के सामने टक्कर मारी थी, जिसके बाद रितुराज बदला लेने की फिराक में था। पुलिस का दावा है कि इसके पहले भी रितुराज ने रूपेश की हत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका था।

पुलिस ने गिरफ्तार रितुराज को पत्रकारों के सामने भी लाया। रितुराज ने पत्रकारों के सामने भी अपना अपराध कबूूल किया।

शर्मा ने हालाांकि यह भी कहा कि रितुराज का अब तक कोई अपराधिक इतिहास नहीं है। वह मोटरसाइकल की चोरी करता था। उन्होंने कहा कि दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी रूपेश की कार का पीछा करते हुए पहुंचे थे और उनके अपार्टमेंट के सामने की गोली मार दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद रितुराज रांची भाग गया था।

इस मामले में जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई थी। इसके अलावा पटना पुलिस की एक और टीम को भी जांच में लगाया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में 50 से अधिक लोगों से व्यक्तिगत तौर पर पूछताछ की गई। करीब 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, 2000 मोबाइल नंबरों की डिटेल की जांच की गई।

उल्लेखनीय है कि पुलिस इस माामले को ठेका विवाद से जोड़कर जांच कर रही थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले में सभी कोणों से जांच की है, जिसमें तकनीक का भी सहारा लिया गया है।

पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में पटना हवाई अड्डे के इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के स्टेशन प्रबंधक रुपेश कुमार सिंह (40 वर्ष) की 12 जनवरी को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सिंह पुनाईचक स्थित कुसुमविला अपार्टमेंट में प्रवेश कर ही रहे थे कि अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories