[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जोधपुर: बड़ा सड़क हादसा शेरगढ़ में, 11 लोगों की मौत, CM गहलोत ने जताई संवदेना
प्रदेश

जोधपुर: बड़ा सड़क हादसा शेरगढ़ में, 11 लोगों की मौत, CM गहलोत ने जताई संवदेना

admin
Last updated: April 18, 2026 9:35 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

जयपुर। जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना इलाके में बालोतरा-फलौदी मेगा हाइवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इसमें दूल्हा-दुल्हन सहित 11 लोगों की मौत और 3 जने घायल हाे गए हैं। बोलेरो सवार नवविवाहित जोड़े को लेकर बालोतरा से रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे। टक्कर के बाद बोलेरो ट्रॉले के नीचे पूरी तरह से दब गई।

इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि शेरगढ़ क्षेत्र के बालोतरा-फलौदी मेगा हाइवे पर जोधपुर में हुए दर्दनाक हादसे के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई। जो लोग अपने प्रियजनों को खो देते हैं, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, भगवान उन्हें यह नुकसान सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना इलाके में मेगा हाई-वे पर सोईन्तरा गांव के पास शनिवार सुबह ट्रोले और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 11 लोग मौत हो गई हैं। इनमें 4 पुरुष , 6 महिलाएं और 1 बच्चे की मौत हुई है। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों में फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला है।

पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार सुबह 9 बजे मेगा हाइवे पर सोइंतरा में गंवारिया होटल के पास हुआ। शेरगढ़ पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रोले को हटवा कर बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बताया गया कि बालोतरा के पास कानोना गांव के विक्रम और सीता की शादी 27 फरवरी को हुई थी। आज सुबह परिजन मंदिर जाने के लिए निकले थे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article प्रदेश में उच्च स्तर से होगी मॉनिटरिंग पेयजल परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और वाटर सप्लाई की
Next Article रद्द हो सकती है MP से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी सुमेर सिंह सोलंकी की उम्मीदवारी!

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?