प्रदेशकलयुगी बेटे का कारनामा, मां दर्द से बिलखती रही और बेटे ने...

कलयुगी बेटे का कारनामा, मां दर्द से बिलखती रही और बेटे ने गला काटते हुए बनाया लाइव वीडियो

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 24 वर्षीय युवक मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है जिस पर अपनी मां का गला किसी धारदार हथियार से काटने और इस जघन्य अपराध का लाइव वीडियो भी शूट करने का आरोप है।

आरोपी की पहचान रीवा जिले के खटिका गांव के रहने वाले धीरेंद्र पांडे के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि रीवा पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया, जिसमें उसने 44 वर्षीय अपनी मां सावित्री पांडे की हत्या का वीडियो शूट किया था। रीवा के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मृतक सावित्री के 46 वर्षीय पति कृपाशंकर पांडे ने रविवार को पुलिस को सूचना दी कि किसी ने धारदार हथियार से सावित्री पांडे की हत्या कर दी गई है और उसका शव पास के जंगल में फेंक दिया है।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मां-बेटे के बीच विवाद हो गया था और नाराज मां घर से चली गई। उसका पुत्र धीरेन्द्र पांडे उसकी तलाश कर रहा था और गांव के पास ही उसकी मां मिल गई, जहां उसने बाइक में मां को बैठाकर अंतरैला थाना के लूक गांव स्थित जंगल में ले गया और चाकू से मां का गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपित ने घटना का लाइव वीडियो अपने मोबाइल पर बनाया है। पुलिस ने आरोपित का मोबाइल भी जब्त किया है।
पुलिस ने मंगलवार को धीरेंद्र को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। धीरेंद्र ने अपराध करने की बात कबूल कर लिया। उसने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने अपनी करतूत का वीडियो भी बनाया था।

घरेलू विवाद बना कारण
पुलिस की मुताबिक, पुत्र ने मां की जिस बेरहमी के साथ चाकू से हत्या की है, उसके पीछे घर में आए दिन होने वाला विवाद है। बताया जा रहा कि सास-बहू में आए दिन घरेलू विवाद हो रहा था। इसको लेकर आरोपी काफी तनाव में था। घटना के पहले भी घर में जमकर विवाद हुआ था।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories