प्रदेशमहाराष्ट्र में जारी रहेगा 30 जून के बाद भी लॉकडाउन प्रतिबंध

महाराष्ट्र में जारी रहेगा 30 जून के बाद भी लॉकडाउन प्रतिबंध

[object Promise]

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन प्रतिबंध 30 जून के बाद भी जारी रहने के रविवार को संकेत दिए, हालांकि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अनलॉकडाउन प्रक्रिया को धीरे-धीरे लागू किया जा रहा है।

ठाकरे ने आज अपराह्न में राज्य को संबोधित करते हुए कहा, “ऐसा मत सोचिए कि 30 जून के बाद लॉकडाउन प्रतिबंध खत्म हो जाएगा .. कोविड-19 का खतरा अभी भी राज्य पर मंडरा रहा है और सभी सावधानी बरतने की जरूरत है।”

कोविड-19 के अलावा, उन्होंने कहा कि लोगों को अन्य मानसून रोगों जैसे मलेरिया और डेंगू से खुद को बचाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने चल रहे महामारी के मद्देनजर सभी डॉक्टरों और निजी अस्पतालों से अपनी सेवाएं शुरू करने की अपील की।

इसके साथ ही, मुंबई पुलिस ने लोगों से सख्ती से दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह करते हुए रविवार को हैशटैगमिशनबिगिनअगेन के तहत कई उपायों की घोषणा की।

पुलिस उपायुक्त और मुंबई पुलिस प्रवक्ता प्रणय अशोक ने कहा कि भोजन, सब्जियां, बाजारों की यात्रा, सैलून, नाई की दुकानों के लिए केवल 2 किलोमीटर के दायरे में आवश्यक गतिविधियों के लिए बाहरी गतिविधि को जारी रखा गया है।

लोगों और वाहनों के लिए रात के कर्फ्यू को रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू किया जाएगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories