जयपुर। राजधानी के बजाज नगर थाना इलाके में रविवार दोपहर को एक बेकाबू हुई लो-फ्लोर बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद लो लोर बस मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को जयपुरिया अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। दोनों के मृतको के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। इस मामले की जांच पडताल दुर्घटना थाना पूर्व पुलिस द्वारा की जा रही है।जांच अधिकारी एएसआई गजानंद ने बताया कि हादसा दोपहर दो बजे टोंक रोड ग्लास फैक्ट्री के पास हुआ था। जहां एक तेज रफ्तार से आ रही लो फ्लोर बस ने आगे चल रहे बाइक सवार दो युवको ंटक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक उछल कर सडक पर जा गिरे और सिर पर गंभीर चोट लगने समर्थ सिंह निवासी विधायकपुरी और रौनक ठक्कर निवासी गांधीधाम गुजरात की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया। जहां परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करा कर उनके हवाले कर दिया गया है। वहीं लो-फ्लोर बस जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।

