[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ओलावृष्टि प्रभावित जिलों में 8 मार्च को किसानों से मिलेंगे प्रभारी मंत्री
प्रदेश

ओलावृष्टि प्रभावित जिलों में 8 मार्च को किसानों से मिलेंगे प्रभारी मंत्री

admin
Last updated: April 18, 2026 9:36 am
admin
Share
SHARE

ओलावृष्टि प्रभावित जिलों में 8 मार्च को किसानों से मिलेंगे प्रभारी मंत्री

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर 8 मार्च को ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों के प्रभारी मंत्री प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 4, 5 और 6 मार्च को हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेंगे और प्रभावित किसानों से मुलाकात करेंगे। फसल खराबे से पीड़ित किसानों को आपदा राहत नियमों के तहत जल्द से जल्द सहायता प्रदान की जाएगी।

गहलोत ने कहा है कि प्रभावित जिलों के प्रभारी मंत्री ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों से मुलाकात के साथ ही जिला कलक्टर एवं अन्य अधिकारियों के साथ भी बैठक कर फसल खराबे की स्थिति का आकलन करेंगे।

राज्य सरकार ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री ने इससे किसानों को हुए नुकसान का तुरन्त आकलन करने और यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने का संवेदनशील निर्णय लिया है।

गहलोत के निर्देश पर मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता ने पहले ही सभी जिला कलक्टरों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का प्रारम्भिक आकलन करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। सभी प्रभावित जिलों में राजस्थान लैण्ड रेवेन्यू (लैण्ड रिकॉर्ड्स) रूल्स-1957 के तहत विशेष गिरदावरी कराई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट आपदा प्रबन्धन एवं सहायता विभाग को भिजवाई जा रही है। फसल खराबे की ये रिपोर्ट आपदा प्रबन्धन एवं राहत कोष से सहायता राशि प्राप्त करने के लिए भिजवाई जाएगी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कोरोना वायरस को लेकर पंजाब सरकार ने राज्य के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सलाह जारी की
Next Article Nora Fatehi Sexy dance Video : नोरा फतेही ने सेक्सी डांस से फैंस के छुड़ा दिए पसीने, हॉट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?