नई दिल्ली, एक तरफ जहां मध्य प्रदेश राज्य में सभी स्कूलों को आज, 18 दिसंबर से 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए खोला जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर झारखण्ड सरकार ने स्कूलों को 16 दिसंबर से फिर से खोले जाने की बजाय 21 दिसंबर से खोलने की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने सभी शासकीय और निजी विद्लयों विद्यालयों को 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए नियमित कक्षाएं सोमवार, 21 दिसंबर से आयोजित करते हेतु खोलने की अनुमति दे दी है। इससे पहले सरकार द्वारा स्कूलों को 16 दिसंबर से खोलने की अनुमति दी थी।
झारखण्ड सरकार ने स्कूलों के अतिरिक्त राज्य में स्थित मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों और नर्सिंग संस्थानों को भी सोमवार से खोले जाने की अनुमति दे दी है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा श्रीकृष्ण प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान, ग्रामीण विकास संस्थान और पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों को भी खाले जाने की छूट दे दी है।
वहीं, इससे पहले झारखण्ड द्वारा स्कूलों को खोले जाने के की छूट दिये जाने के साथ ही साथ कई महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किये गये थे। इनके अनुसार 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को स्कूलों में अपनी नियमित कक्षाएं लेने के लिए अपने पैरेंट्स या अभिभावक से लिखित सहमित प्रस्तुत करनी होगी। वहीं, स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं नियमित रूप से जारी रखने हैं ताकि फिजिकल क्लासेस अटेंड करने में अक्षम स्टूडेंट्स की भी स्टडी और बोर्ड एग्जाम की तैयारी प्रभावित न हो।
राज्य सरकार के निर्देशों को अनुसार सभी स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों को खोले जाने के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स (एसओपी) का पालन सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है।

