[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एस्केप चैनल का जीओ निरस्त करने का आज हो सकता है आदेश…
प्रदेश

एस्केप चैनल का जीओ निरस्त करने का आज हो सकता है आदेश…

admin
Last updated: April 18, 2026 9:28 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

देहरादून। गंगाद्वार हरिद्वार में हर की पैड़ी पर बह रही गंगा की धारा को एस्केप चैनल (नहर) घोषित करने संबंधी शासनादेश को निरस्त करने का आदेश बुधवार को जारी हो सकता है। यह शासनादेश 2016 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जारी किया था। तब से इसे निरस्त करने की मांग उठ रही है। हाल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह शासनादेश निरस्त करने के निर्देश देते हुए कहा था हर की पैड़ी पर अविरल गंगा का दर्जा बरकरार रखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार अब इस शासनादेश को निरस्त करने के मद्देनजर सभी पहलुओं पर मंथन कर लिया गया है।

पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हर की पैड़ी पर बह रही गंगा की धारा को गंगा का मुख्य भाग न मानते हुए इसे एस्केप चैनल घोषित कर दिया गया था। इस वर्ष जुलाई में मामला तब गरमाया था, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने हरिद्वार में अपनी सरकार के इस फैसले पर अफसोस जताया था। तब भाजपा ने तुरंत यह मुद्दा लपकते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था।

साथ ही कांग्रेस की भूल सुधारने की बात कही थी। सरकार की ओर से कहा गया था कि वह एस्केप चैनल संबंधी शासनादेश को निरस्त करेगी। हाल में गंगा सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस मसले पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने साफ किया था कि हरकी पैड़ी में अविरल गंगा का दर्जा बरकरार रहेगा। साथ ही एस्केप चैनल संबंधी शासनादेश को निरस्त कर नया आदेश जारी करने की बात कही थी। सूत्रों ने बताया कि अब इस संबंध में सभी पहलुओं पर अध्ययन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलते ही एस्केप चैनल संबंधी शासनादेश को निरस्त करने का आदेश जारी किया जाएगा।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article चुनावी मोड में कुछ और दायित्व बांट सकते हैं त्रिवेंद्र
Next Article जयपुर में शुरूआत हुई यातायात पुलिस का ‘गोले में रहो’ अभियान की

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?