प्रदेशपाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ ने पंजाब में किया ढेर

पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ ने पंजाब में किया ढेर

[object Promise]

चंडीगढ़। पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारकर ढेर कर दिया। यह जानकारी अर्धसैनिक बल ने शुक्रवार को दी। बीएसएफ (पंजाब फ्रंटियर) ने ट्विटर पर कहा, “बीएसएफ के जवानों ने गुरुवार रात 8.30 बजे भारतीय क्षेत्र के अंदर कांटेदार बाड़ के पास पाकिस्तान की ओर से घुसपैठिए की संदिग्ध गतिविधियां देखी। खतरे को देखते हुए सैनिकों ने गोलियां चला दीं और घुसपैठिए को गोली मार कर ढेर कर दिया।”

एक अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है, क्योंकि उसके पास से पहचान उजागर करने के लिए कोई सबूत बरामद नहीं हुआ है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories