प्रदेशनेशनल मीडिया पर पायलट को भरोसा, तो रीजनल मीडिया के भरोसे...

नेशनल मीडिया पर पायलट को भरोसा, तो रीजनल मीडिया के भरोसे गहलोत

[object Promise]

जयपुर । राजस्थान में गहलोत सरकार पर राजनीतिक संकट खड़ा होने के साथ रीजनल मीडिया और नेशनल मीडिया की भूमिका को लेकर बाड़ेबंदी में ठहरे कांग्रेसी विधायकों के बीच यह चर्चा पकड़ रही है कि कौन सा मीडिया किस गुट के साथ है। कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रीजनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर यह अहसान जता चुके है, पत्रकारों की सैलरी में कोई दिक्कत नहीं हो, इसलिए विज्ञापन के जरिये वह कोशिश कर रहे है। लेकिन फिर भी उनके खिलाफ कुछ भी चल जाता है। वहीं सचिन पायलट अपने राष्ट्रीय मीडिया के दिग्गजों के जरिये इंटरव्यू देने और खबरें देने में आगे है। लेकिन रीजनल मीडिया को करोड़ों रुपये के विज्ञापन मिलने के बावजूद कांग्रेस विधायक यह सोचकर परेशान है कि आखिर गहलोत सरकार से कहां चूक रही है।

कांग्रेसी विधायकों का मानना है कि राष्ट्रीय मीडिया तो इस संपूर्ण मामले में एकतरफा चला क्योंकि दिल्ली से भाजपा और सचिन पायलट उसे मैनेज कर रहे थे लेकिन राजस्थान का प्रादेशिक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सरकार द्वारा प्रतिमाह करोड़ों रुपए के विज्ञापन दिए जाने के बाद भी जानबूझकर तथा सोची समझी रणनीति के तहत कांग्रेस के खिलाफ बोलता नजर आया। इन विधायकों का मानना है वर्ष 2020 में एक राज्य के 9 प्रादेशिक टीवी चैनल को लगभग 50 करोड़ का विज्ञापन दिया गया जबकि राज्य की माली हालत खस्ता है । कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सरकार का राजस्व चौपट हो गया है सरकार ने सारे विकास कार्य बंद कर दिए हैं वेतन भत्ते समय पर नहीं जा रहै है लेकिन विज्ञापन वक्त पर काम नहीं आ रहे है ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories