प्रदेशप्लाटिंग अवैध, एसडीएम ने 47 लोगों को जारी किया नोटिस

प्लाटिंग अवैध, एसडीएम ने 47 लोगों को जारी किया नोटिस

[object Promise]

जांजगीर-चांपा। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर जांजगीर के पटवारी हल्का नंबर 10 अंतर्गत शारदा चौक के पास बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग, डामरीकृत सड़क, आहता बनाकर कालोनी निर्माण सहित अन्य मामलों में पटवारी प्रतिवेदन के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। दर्ज प्रकरण में अपना पक्ष स्वयं, अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर जवाब दावा पेश करने 47 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर के न्यायालय में 26 मार्च को सुबह 11 बजे से इस प्रकरण में सुनवाई होगी।

प्रकरण में जवाब दावा पेश करने 26 मार्च को सुबह 11 बजे से समय नियत किया गया है। नियत समयावधि के बाद प्राप्त आपत्ति, दावा पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। मामले की सुनवाई के लिए उपरोक्त भूमि पर अवैध प्लाटिंग करने पर अनावेदक, भूस्वामियों को पूर्व में नोटिस जारी किया गया है लेकिन नोटिस बिना तामिल वापस आ जाने के कारण पुनः उन्हें सूचित किया गया है। प्रकरण की सुनवाई के लिए शारदा चौक जांजगीर के पास सेंट्रल सिटी सहित सभी 47 भू-स्वामी को नोटिस जारी किया गया है। इनमें दिवेन्द्र पिता कमलेश सिंह, केदार पिता धनीराम, मनीष पिता नानक सिंह, अंजना सिंह पति चन्द्रशेखर, विजय पिता मनोहरलाल, कौशिल्या पति दयाराम, गणेश राम वगैरह, नम्रता पाण्डे पिता पदमा, प्रफुल्ल पाण्डे पिता जयनारायण, अवधेश पिता चन्द्रिका, अशोक अजय पिता हरनारायण, परमेश्वर, रामसिंह पिता मोहनलाल, राकेश पिता नरेन्द्र, जगदीश पिता तिरीथराम, भागवत, रामनारायण पिता छोटेलाल, भागवत पिता धनीलाल राठौर, वीरेंद्र कुमार पिता होरिलप्रसाद, रामप्रसाद पिता दयाराम, नाबालिक अजय कुमार पिता रामकुमार, लक्ष्मी प्रसाद पिता लखनदास, उषा बाई पति कृष्णकुमार, बुधेश्वर पिता कन्हैयालाल, त्रिलोकचंद पिता रामकुमार, जगदीश प्रसाद पिता बनारसी लाल, रामायण पिता छोटेलाल, रामकिंकर पिता इतवारीराम, विष्णु कुमार शरद कुमार पिता मातादीन, अजय पिता बालकराम, सूरज प्रसाद पिता रामप्रसाद, सरस्वती पीटीआई बलदाऊ प्रसाद, रमेश कुमार पिता भागीरथी, सूरज प्रसाद पिता रामप्रसाद, हेमलता पिता सुशील कुमार, छोटेलाल पिता सहसराम, राजकुमारी पति कोमल प्रसाद, प्रकाश अग्रवाल पिता नवल किशोर, बालाजी पिता रामनाथ सिंह, गुरमीत पिता हरवंश, विनोद कुमार पिता सत्यनारायण, अब्दुल सलीम पिता अब्दुल वहाब, देवमती पति सोनाउराम रात्रे, बालाजी बालचंद सिंह पिता रामनाथ सिंह, सविता पति विष्णु शर्मा और मनहरण जगदीश महेश पिता बिसाहू को नोटिस जारी किया गया है। इन प्रकरणों की सुनवाई 26 मार्च को निर्धारित की गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories