प्रदेशपीएम मोदी ने राजस्थान बस हादसे में 6 लोगों की मौत पर...

पीएम मोदी ने राजस्थान बस हादसे में 6 लोगों की मौत पर जताया शोक

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजस्थान के जालोर जिले में हुई बस दुर्घटना में छह लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। बस के 11,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “राजस्थान के जालौर में हुए बस हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं उनके परिवार वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं और घायलो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी दुख व्यक्त किया।

गहलोत ने ट्वीट किया, “महेशपुरा, जालोर के पास घटी दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में मारे गए 6 लोगों और कई अन्य के घायल होने की खबर से काफी दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, ईश्वर उन्हें यह क्षति सहने की शक्ति दे। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना।”

वहीं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट किया, “जालौर जिले के महेशपुरा गांव में बस में बिजली का करंट आने से कई लोगों की मृत्यु होने का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories