प्रदेशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी भी बिहार के चुनावी रण में...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी भी बिहार के चुनावी रण में शुक्रवार को

[object Promise]

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान अब पूरे शवाब पर है। सभी दल प्रचार अभियान में जोरशोर से लग गए हैं। इस दौरान शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी प्रचार अभियान में उतर जाएंगें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रचार अभियान की शुरूआत रोहतास जिले के डेहरी के बियाडा मैदान से करेंगे, जहां वे एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे गया के गांधी मैदान पहुंचेंगे जहां एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे।

भाजपा के मुताबिक प्रधानमंत्री बिहार चुनाव में 12 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के एक नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री की कई चुनावी सभाओं में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।

इधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार को दो चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी शुक्रवार को अपनी पहली रैली नवादा के हिंसुआ में करेंगे, जबकि उनकी दूसरी रैली कहलगांव में होगी। उन्होंने बताया कि हिंसुआ में उनके साथ राजद के नेता तेजस्वी यादव भी साथ रहेंगे।

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी। पहले चरण में 28 नवंबर को 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में तीन नवंबर को 94 सीटों के लिए और आखिरी चरण में सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा।

इस चुनाव में राजद जहां कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ चुनावी मैदान में है, वहीं भाजपा और जदयू सहित चार दल मिलकर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories