प्रदेशपंजाब सरकार फिर से संशोधन विधेयक लाएगी कृषि कानून बेअसर करने को

पंजाब सरकार फिर से संशोधन विधेयक लाएगी कृषि कानून बेअसर करने को

[object Promise]

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार फिर से विधानसभा में कृषि कानूनों को नकारने के लिए संशोधन विधेयक लाएगी, क्योंकि राज्यपाल राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को पहले के विधेयक भेजने में विफल रहे थे। अमरिंदर सिंह ने कहा, हम फिर से विधेयक लेकर आएंगे, क्योंकि संविधान के अनुसार अगर विधेयक दो बार विधानसभा से पास हो जाता है तो राज्यपाल को इसे राष्ट्रपति के पास भेजना ही होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य को संविधान के अनुच्छेद 254 (2) के तहत कानूनों में संशोधन करने का अधिकार है।

कैप्टन अमरिंदर ने बताया कि राष्ट्रपति ने पहले यह कहकर पंजाब के नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया था कि उनके पास विधेयक नहीं पहुंचा है। ऐसे में हम फिर से राष्ट्रपति से मिलने जाएंगे।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ कृषि कानूनों और किसानों के विरोध के मुद्दे पर लगातार संपर्क में हैं।

संकट के जल्द समाधान की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से व्याप्त खतरे पर भी टिप्पणी की।

यह कहते हुए कि लोकतंत्र में लोगों की आवाज सबसे मजबूत है, मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि हमें पंजाब की एकजुट आवाज उठानी ही होगी।

उन्होंने कहा कि अगर यहां शांति नहीं है, तो कोई भी उद्योग राज्य में नहीं आएगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories