प्रदेशकोरोना संक्रमित हुए राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा

कोरोना संक्रमित हुए राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा

[object Promise]

जयपुर । राजस्थान के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डा रघु शर्मा कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। शर्मा ने सोमवार सुबह ट्वीट से इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, कोरोना के शुरूआती लक्षण आने पर मैंने अपना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उन्होंने लिखा है कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आयें हैं वे खुद को पृथकवास में कर अपनी जाँच करवाएं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित अनेक नेताओं ने उनके शीघ्र स्वसथ होने की कामना की है। राज्य में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 2,43,936 हो गयी है जबकि इस महामारी से अब तक 2163 की मौत हो चुकी है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories