जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज 6 नवगठित नगर निगमों में चुनाव का ऐलान कर दिया है। इन चुनाव के लिए वोटिंग 5 अप्रैल को होगी। इसके लिए नामांकन 23 मार्च तक भरे जाएंगे।
निर्वाचन आयुक्त पीएस मेहरा ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि 19 मार्च को लोक सूचना जारी की जाएगी, इसके बाद नामांकन भरने की अंतिम तारीख 23 मार्च होगी। इन नामांकनों की जांच 24 मार्च को होगी। 26 को नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 27 मार्च को चुनाव चिन्ह आवंटन कर दिए जाएंगे। इसके लिए 5 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। मतगणना 7 अप्रैल को होगी।
