[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रोचक हुआ झारखंड में राज्यसभा चुनाव, दूसरी सीट पर BJP और कांग्रेस में टक्कर
प्रदेश

रोचक हुआ झारखंड में राज्यसभा चुनाव, दूसरी सीट पर BJP और कांग्रेस में टक्कर

admin
Last updated: April 18, 2026 9:35 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

रांची। झारखंड में राज्यसभा चुनाव रोचक हो गया है। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी शहजादा अनवर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस सीट के लिए पहले ही भाजपा के दीपक प्रकाश नामांकन दाखिल कर चुके हैं। झारखंड में दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होना है। एक सीट पर जेएमएम प्रत्याशी शिबू सोरेन की जीत पक्की है। दूसरी सीट के लिए दीपक प्रकाश और शहजादा अनवर में मुकाबला होगा। हालांकि आंकड़ें दीपक प्रकाश के पक्ष में दिख रहे हैं। आजसू के समर्थन से दीपक प्रकाश को 28 वोट मिलता दिख रहा है, जबकि जीत के लिए प्रथम वरीयता के केवल 27 वोटों की जरूरत है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को पार्टी के 16 विधायक, जेवीएम छोड़कर आए दो विधायक, आरजेडी के एक, एनसीपी के एक, माले के एक और दो निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिल सकता है।

इस बीच राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता के उम्मीदवार दीपक प्रकाश को निर्दलीय उम्मीदवार अमित यादव का भी साथ मिला है। अमित यादव दीपक प्रकाश के नामांकन पत्र के तीसरे सेट में प्रस्तावक बने हैं।

[object Promise]

इससे पहले एक सेट में विधायक सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर बाउरी, अनंत ओझा, विरंची नारायण, मनीष जायसवाल, राज सिन्हा, किशुन दास, नवीन जायसवाल, डॉ. नीरा यादव प्रस्तावक बने। दूसरे सेट में आजसू विधायक लंबोदर महतो, बाबूलाल मरांडी, रामचंद्र चंद्रवंशी, नारायण दास, जेपी पटेल, अमित मंडल, कोचे मुंडा, केदार हाजरा, भानुप्रताप शाही और अपर्णा सेन गुप्ता प्रस्तावक बने हैं।

दूसरी ओर झामुमो के पास राज्यसभा की एक सीट जीतने की पूरी संख्या है। शिबू सोरेन की जीत पक्की है। झामुमो के पास 29 सीटें हैं और जीतने के लिए सिर्फ 27 सीट चाहिए। दूसरी सीट को लेकर यूपीए के पास 23 विधायक है। अब देखना यह होगा कि कौन सबसे ज्यादा विधायकों का भरोसा जीत पाता है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सिंधिया पर भोपाल में जानलेवा हमले की कोशिश- शिवराज
Next Article बिहार: राजद के दोनों राज्यसभा उम्मीदवार धन कुबेर प्रेमचंद गुप्ता और अमरेंद्रधारी सिंह, जानिए कितना किसके पास है

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?