प्रदेशमहाराष्ट्र में हटाए गए पूजा स्थलों पर लगे प्रतिबंध …

महाराष्ट्र में हटाए गए पूजा स्थलों पर लगे प्रतिबंध …

[object Promise]

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य के पूजा स्थलों को सोमवार से खोल दिया जाएगा। इन पूजा स्थलों को मार्च में लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद बंद कर दिया गया था। राज्य सरकार द्वारा जारी मानक परिचालन प्रकिया (एसओपी) के अनुसार, कोविड-19 के कंटेनमेंट जोन से बाहर के धार्मिक स्थलों को खोल दिया जाएगा। इन्हें खोलने के समय के बारे में फैसला अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

उद्धव ने एक बयान जारी कर कहा, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि खतरनाक कोरोना वायरस अब भी हमारे बीच है। हालांकि, यह धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, लेकिन हम लापरवाह नहीं हो सकते। नागरिकों को अनुशासित रहने की जरूरत है। जिस तरह का अनुशासन लोगों ने होली, गणेश चतुर्थी, नवरात्र और ईद के दौरान दिखाया था, उसी तरह का संयम दिखाने की जरूरत है।

जून में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद पूजा स्थलों को बंद रखने के लिए भाजपा कई बार मुख्यमंत्री को निशाना बना चुकी थी। हालांकि, उद्धव ने यह कहते हुए अपने फैसले का बचाव किया था कि पूजा स्थलों पर शारीरिक दूरी को बनाए रखना मुश्किल होगा। इसलिए इन्हें बंद रखा जा रहा है। उन्होंने कहा था कि हालांकि, महामारी के चलते पूजा स्थलों को बंद रखा गया है, लेकिन डॉक्टरों, नर्सो और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के रूप में भगवान अपने भक्तों की देखभाल कर रहे हैं।

राज्य सरकार के फैसले के बाद मुंबई में प्रसिद्ध मुंबादेवी मंदिर को खोलने की तैयारियां जोरों पर है। मुंबादेवी मंदिर के प्रबंधक हेमंत जाधव ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम छह बजे के बीच मंदिर जाने की अनुमति होगी। एक बार में पांच श्रद्धालुओं को ही मंदिर जाने दिया जाएगा। सिद्धिविनायक मंदिर को भी खोलने की तैयारियां की जा रही हैं। यहां प्रतिदिन एक हजार श्रद्धालुओं को प्रवेश की इजाजत होगी।

शिर्डी का साई बाबा मंदिर भी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। मंदिर प्रबंधन से जुड़े एक प्रतिनिधि ने कहा कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को ऑनलाइन समय लेना पड़ेगा। इसके अलावा मंदिर में प्रवेश के समय दरवाजे पर आरटी-पीसीआर टेस्ट की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

इस बीच, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि धार्मिक स्थलों को खोलने का महाराष्ट्र सरकार का फैसला किसी की हार या जीत नहीं है। पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि इसका श्रेय लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।

राज्य के स्मारकों को खोलने के बारे में कोई फैसला नहीं

महाराष्ट्र की पर्यटन राज्यमंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि राज्य सरकार ने ऐतिहासिक स्मारकों को पर्यटकों के लिए खोलने का अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। पर्यटक गाइडों के एक संघ ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर अजंता, एलोरा और अन्य स्मारकों को पर्यटकों के लिए खोलने की मांग की थी। संघ ने कहा था कि स्मारकों को बंद रखने के चलते कई लोग भुखमरी की स्थिति में पहुंच गए हैं।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories