प्रदेशसुशांत की बहन द्वारा लीक कीं गई रिया, शोविक, सैमुअल, सिद्धार्थ की...

सुशांत की बहन द्वारा लीक कीं गई रिया, शोविक, सैमुअल, सिद्धार्थ की ड्रग्स वाली चैट

सुशांत की बहन द्वारा लीक कीं गई रिया, शोविक, सैमुअल, सिद्धार्थ की ड्रग्स वाली चैट

मुंबई| दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शुक्रवार की रात को पिछले साल की कई व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। इनमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक किसी को डूबी लेने के लिए ऑर्डर दे रहे हैं। इस डूबी ड्रग को गूगल केनेबिस सिगरेट के रूप में डिफाइन करता है। वहीं एक अलग चैट में सैमुअल मिरांडा ने ब्लूबेरी कुश की तस्वीरें भेजीं हैं। एक अन्य चैट में सिद्धार्थ पिठानी ने पुष्टि की है कि सुशांत को डूब्स मिला है या नहीं।

श्वेता ने अपने असत्यापित ट्विटर अकाउंट से ‘एनआईएफडब्ल्यू’ नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। इस ग्रुप के सदस्यों में आयुष एसएसआर, आनंदी एसएसआर, सिद्धार्थ पिठानी एसएसआर, रिया समेत अन्य नाम शामिल हैं।

हालांकि इन चैट में शामिल अधिकांश लोगों को उनके नाम से पहचाना जा सकता है, लेकिन इस मोबाइल का मालिक कौन है, यह अभी तक रहस्य है।

30 जुलाई 2019 के स्क्रीनशॉट में सुशांत की प्रेमिका रिया ने लिखा है, “डूबी की आवश्यकता है”। जिस मोबाइल के ये स्क्रीनशॉट हैं, उसके मालिक की ओर से इस मैसेज का रिप्लाई आता है कि “ले रहा हूं”।

रिया के मैसेज पर आयुष एसएसआर लिखते हैं, “रोलिंग।” इसके बाद सिद्धार्थ पिठानी एसएसआर टिप्पणी करते हैं, “मिरांडा यहां है।” फिर मोबाइल का मालिक जवाब देता है, “वाटरस्टोन्स की बुकिंग उस दिन के लिए रद्द हो गई है।”

कुछ और बातचीत के बाद रिया ने कहा, “क्या हमारे पास एक डूबी है?” इस पर मोबाइल का मालिक जबाव देता है, “चेकिंग कर रहा हूं। रोलिंग कर रहा हूं और इसे लेने की कोशिश कर रहा हूं।”

श्वेता द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट में 27 अगस्त, 2019 की एक चैट में सैमुअल मिरांडा ने मोबाइल के मालिक को लिखा है, “एके47 और ब्लूबेरी कुश।” साथ ही उसने तस्वीरें भी साझा की हैं।

श्वेता ने इन स्क्रीनशॉट को कैप्शन दिया है, “ये क्या चल रहा था?” साथ ही उन्होंने दोषियों को गिरफ्तार करने की भी मांग की।

श्वेता ने कुछ और स्क्रीनशॉट साझा किए हैं, जिनमें मोबाइल मालिक को कहा गया है कि हमेशा जाते समय अपने साथ डूबी जरूर रख लें।

टीम एसएसआर नाम के एक अलग ग्रुप में सिद्धार्थ पिठानी एसएसआर ने पूछा है कि क्या एसएसआर ने डूबी ले ली है। इसके अलावा रिया के भाई शोविक ने मोबाइल मालिक को लिखा है कि “जल्दी पहुंचो और आयुष को डूबीज लेने के लिए भी कहो।”

इन स्क्रीनशॉट को लेकर श्वेता ने पूछा है कि, “इससे हम क्या निष्कर्ष निकालें।”

श्वेता के इन ट्वीट्स को रीट्वीट करते हुए सुशांत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने इन्हें शॉकिंग बताया।

एक अलग ट्वीट में श्वेता ने रिया पर मीडिया के सामने झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने न्यूज चैनल को इंटरव्यू देती रिया चक्रवर्ती का एक क्लिप साझा किया, और लिखा, “आप इस बात से चिंतित हैं कि आप अपनी 17 हजार की ईएमआई कैसे चुकाएंगी, कृपया मुझे बताएं कि इस केस के लिए आप भारत के सबसे महंगे वकील को आप कैसे फीस दे पा रही हैं?”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories