प्रदेशदूसरा गंभीर, फायरिंग में एक युवक की मौत, मुल्लांपुर में दो गुट...

दूसरा गंभीर, फायरिंग में एक युवक की मौत, मुल्लांपुर में दो गुट होली की पार्टी में भिड़े

[object Promise]

पंजाब के मुल्लांपुर में साथ लगते गांव माजरा में होली वाले दिन सोमवार शाम को दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के लोगों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में 23 साल के सतनाम सिंह की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में खरड़ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दो लोगो पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सतनाम सिंह अपने एक रिश्तेदार के साथ अपने गांव माजरा में सोमवार शाम होली की पार्टी कर रहे थे। इस दौरान वहां दो लड़के आए। दोनों उनके पुराने जानकार थे। इनकी पहले भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पार्टी में दोनों गुटों के बीच फिर विवाद हो गया।

इस दौरान बिल्ला नाम के युवक ने सतनाम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सतनाम और एक अन्य युवक घायल हो गए। सतनाम को पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को गंभीर हालत में खरड़ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हमला करने वाले जिप्सी में फरार हो गए। पुलिस ने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories