प्रदेशफोटो के साथ युवाओं को दिया खास संदेश, चंडीगढ़ के SSP कुलदीप...

फोटो के साथ युवाओं को दिया खास संदेश, चंडीगढ़ के SSP कुलदीप चहल निकाल रहे भैंस का दूध

[object Promise]

चंडीगढ़ | हरियाणा के जींद जिले के एक गांव का साधारण लड़का कड़ी मेहनत के दम पर आज दो राज्यों हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में एसएसपी के पद पर कार्यरत्त हैं। पंजाब कैडर के इस सुपरकाॅप ने 12 साल के पुलिस करियर में कई गैंगस्टर को ठिकाने लगा खुद की अलग पहचान बनाई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुपर काॅप आइपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह चहल की। सरकारी स्कूल में पढ़कर आइपीएस तक का सफर इनके लिए इतना आसान नहीं रहा, लेकिन आज भी यह अफसर जमीन से जुड़े हैं।

शुक्रवार को एसएसपी कुलदीप चहल ने अपने फेसबुक पर एक ऐसी पोस्ट डाली जो देखते ही देखते वायरल हो रही। दरअसल, उन्होंने अपनी ऐसी फोटो पोस्ट की जिसमें वह गांव में अपनी भैंस का दूध निकाल रहे हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर ऐसी वायरल हुई कि कुछ ही घंटों में हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर कर डाला। यह केवल एक फोटो नहीं बल्कि उन लोगों खासतौर से युवाओं के लिए संदेश है जो कि गांव को छोड़ अब शहर में रह रहे हैं।

कुलदीप चहल ने पोस्ट पर लिखा है ..नो मैटर व्हेयर लाइफ टेक यू …नेवर फोरगेट व्हेयर यू कम्स फ्राम।

यह मायने नहीं रखता जिंदगी आपको कहां (मुकाम) तक ले जाती है

कभी मत भूलो शुरुआत(अतीत) कहां से हुई थी….

सुपर काॅप कुलदीप शायद इस पोस्ट के माध्यम से उन दिनों के बारे में बता रहे हैं जब उन्होंने अपने जीवन की असल शुरुआत की थी। जानकार बताते हैं कि कुलदीप चहल जींद के छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं। पिता खेती करते थे, परिवार की आर्थिक हालात भी बहुत अच्छी नहीं थी। काॅलेज तक की पढ़ाई के दिनों में कुलदीप पिता के साथ खेतों में हाथ बंटाते थे और घर में भैंस और दूसरे पालतू जानवरों का खुद ध्यान रखते थे।

चंडीगढ़ पुलिस में दरोगा से बने आइपीएस अफसर

कुलदीप चहल खुद को हमेशा ही साधारण स्टूडेंट मानते हैं। काॅलेज की पढ़ाई के बाद इन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री की। हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने के बावजूद कुलदीप चहल ने यूजीसी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पास की और उसके बाद खुद की मेहनत के दम पर चंडीगढ़ पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुए। चंडीगढ़ के ही सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्मेंट काॅलेज में प्रोफेसर भाई के प्रोत्साहन से कुलदीप चहल ने सिविल सर्विसेज में जाने का सपना देखा। चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाने में एएसआइ रहते हुए सिविल सर्विसेज की तैयारी की और 2009 में सिविस सर्विसेज में आइपीएस चुने गए।

पंजाब के धाकड़ पुलिस अफसर हैं कुलदीप चहल

सिविल सर्विसेज की ट्रेनिंग के बाद आइपीएस कुलदीप चहल को पंजाब कैडर अलाॅट हुआ। फिटनेस में युवाओं के रोल माॅडल कुलदीप चहल ने पोस्टिंग संभालते ही क्रिमिनल का सफाया करना शुरू कर दिया। पंजाब के कई बड़े गैंगस्टर को खत्म करने में कुलदीप चहल ने अहम भूमिका निभाई है। पंजाब पुलिस में काफी कम समय में ही कुलदीप चहल सुपर काॅप बन गए। पंजाब के जिल जिले में भी गए वहां से गैंगस्टर का सफाया कर डाला। जेड सुरक्षा प्राप्त चंद अफसरों में कुलदीप चहल भी शामिल हैं। 2020 में चंडीगढ़ में एसएसपी की पोस्टिंग से पहले चहल मोहाली में एसएसपी के पद पर रहे हैं। उन्हें दो बार मोहाली में एसएसपी की जिम्मेदारी दी गई। पंजाब सरकार के सबसे भरोसेमंद पुलिस अफसरों में इनकी गिनती होती है।

जिटिव सोच से ही होता है मुकाम हासिल

कुलदीप सिंह चहल का कहना है कि जिंदगी में लक्ष्य और सोच पाॅजिटिव हो तो हर मुकाम हासिल हो सकता है। इंसान को हमेशा यह याद रखना चाहिए कि उसका अतीत क्या रहा है। यह उसे हमेशा सचाई से रूबरू रखने में मदद करता है। मैं हमेशा ही युवाओं को बड़े सपने देखने लेकिन अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए प्रेरित करता हूं। काम के प्रति आपका लगाव आपकी मंजिल तय करता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories