[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राज्य सरकार किसानों के साथ संकट की घड़ी में : तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री
प्रदेश

राज्य सरकार किसानों के साथ संकट की घड़ी में : तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री

admin
Last updated: April 18, 2026 9:35 am
admin
Share
SHARE

राज्य सरकार किसानों के साथ संकट की घड़ी में : तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री

जयपुर। तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा, राज्य मंत्री तथा चूरू के जिला प्रभारी डॉ.सुभाष गर्ग सोमवार को होली के दिन जिले के किसानों का दुःख-दर्द जानने के लिए ओलावृष्टि प्रभावित खेतों में पहुंचे तथा पीड़ित किसानों से मिलकर उन्हें भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ है। प्रभारी मंत्री ने दाऊदसर गौरीसर, अजीतसर, धीरासर, सारसर, उदासर सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर किसानों का दुःख-दर्द जाना।

गांवों में भ्रमण के बाद जिला परिषद सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठकर किसानों को हुए नुकसान की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदनशीलता बरतते हुए तत्काल विशेष गिरदावरी के निर्देश दिए हैं। इस गिरदावरी के कार्य में किसी भी पटवारी, गिरदावर द्वारा कार्य में की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य सरकार की मंशा के अनुसार उदार एवं मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए सर्वे कार्य किया जाना है ताकि अधिक से अधिक पीड़ित किसानो को राहत मिल सके।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि बीमा कंपनियों को सर्वे के निर्देश दिए गए हैं ताकि जो किसान फसल बीमा में कवर नहीं हो रहे हैं, ऎसे पीड़ित किसानों को राज्य आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाया जा सके। इसके साथ बंटाई पर लेकर खेती करने वाले किसानों को भी पांच रुपए का शपथ पत्र देने से ओलावृष्टि से हुए नुकसान का फायदा मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि बीमा क्लेम से संबंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज नहीं होने की स्थिति में ऑफलाइन शिकायत भेजने की व्यवस्था की गई है। उन्हाेंने बताया कि किसानों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 1000 करोड रुपए के किसान कल्याण कोष की स्थापना की गई है। सरकार की कोशिश है कि मुआवजे और बीमा क्लेम का पैसा जल्दी से जल्दी प्रभावित किसानों के खाते में आ जाए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

रतनगढ़ के विभिन्न गांवों में लिया फसलों का जायजा
जिला प्रभारी मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने सोमवार को रतनगढ़ क्षेत्र के रतनगढ़, दाऊदसर आदि गांवों में खेतों में जाकर फसलों का जायजा लिया तथा किसानों ने मिलकर उनकी पीड़ा जानी। प्रभारी मंत्री ने गौरीसर में किसान राशिद के खेत में फसल में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने धीरासर में बाबूलाल, महावीर, सांवरमल आदि किसानों के खेतों में हुए नुकसान का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री ने दाऊदसर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजीव गांधी सेवा केंद्र में लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह खुद किसान के बेटे हैं और उन्होंने भी खेत में ट्रैक्टर चलाया है, इसलिए वे किसानों की पीड़ा को बखूबी समझते हैं।

सरदारशहर क्षेत्र में किसानों से मुलाकात
प्रभारी मंत्री ने सोमवार को सरदारशहर क्षेत्र के उदासर, अजीतसर, सारसर आदि गांवाें में जिला कलक्टर संदेश नायक, विधायक भंवर लाल शर्मा, एसडीएम रीना छींपा की उपस्थिति में जन सुनवाई की तथा किसानों की पीड़ा जानी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि एक भी पीड़ित किसान सहायता से वंचित नहीं रहे। इसके लिए जिला कलक्टर एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। विधायक भंवर लाल शर्मा ने सरकार की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि ओलावृष्टि के बाद तत्काल विशेष गिरदावरी के निर्देश सरकार ने दिए, यह सरकार की संवेदनशीलता को दिखाता है।

सर्किट हाऊस में की जन सुनवाई
प्रभारी मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाऊस में जन सुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article MP का सियासी ड्रामा : गुरुवार को भोपाल आएंगे सिंधिया , राज्यसभा के लिए शुक्रवार को भरेंगे पर्चा
Next Article ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए किसने की भाजपा आलाकमान से बात?

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?