प्रदेशसुखजिन्दर सिंह रंधावा दिल्ली हिंसा पर बोले , कहा- इंसानियत के कातिलों...

सुखजिन्दर सिंह रंधावा दिल्ली हिंसा पर बोले , कहा- इंसानियत के कातिलों के नापाक मंसूबों को सहन नहीं किया जाएगा

सुखजिन्दर सिंह रंधावा दिल्ली हिंसा पर बोले , कहा- इंसानियत के कातिलों के नापाक मंसूबों को सहन नहीं किया जाएगा

चंडीगढ़। सहकारिता और जेल मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने गुरुवार को पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पांचवे दिन शून्यकाल के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में भडक़ी हिंसा और हत्याकांड का मुद्दा उठाया।

सत्र के दौरान मुद्दा उठाने के बाद विधानसभा के बाहर मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान स. रंधावा ने कहा कि इंसानियत के कातिलों के नापाक मंसूबों को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय सत्ता में शामिल अकाली दल के नेताओं की भी इस मामले पर चुप्पी पर तंज कसते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे इस भेदभाव पर सिखों की नुमायंदगी करने वाली पार्टी का चुप रहना बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।

इससे पहले विधानसभा के शून्यकाल के दौरान बोलते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी इस समय जल रही है और इंसानियत का दिन-देहाड़े कत्ल हो रहा है जो कि एक प्रजातांत्रिक और धर्म निरपेक्ष देश पर धब्बा है। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ उस समय पर घटा जब अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को दिल्ली में ही रात के खाने की दावत दी हुई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे दृश्य के साथ भारत का कैसा अक्स पेश हुआ होगा। उन्होंने कहा कि इस दृश्य की जितनी निंदा की जाये, उतनी ही कम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय इसे रोकने में बुरी तरह असफल रही है।

स. रंधावा जो डेरा बाबा नानक से विधायक हैं, ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली हिंसा की निंदा करते हुए नफऱत फैलाने वाले भाषणों के लिए भाजपा के तीन नेताओं के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए थे परंतु बड़े दुख की बात है कि उसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट के जज का तबादला हो जाता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories