प्रदेशतर्पण में होगी सुविधा गया के फल्गु नदी में राज्य का पहला...

तर्पण में होगी सुविधा गया के फल्गु नदी में राज्य का पहला रबर डैम बनने से

[object Promise]

गया। धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी गया के फल्गु नदी में राज्य का पहला रबर डैम बनने का काम प्रारंभ होने वाला है। इस डैम के बनने के बाद मोक्षनगरी के रूप में प्रसिद्घ गया में फल्गु नदी में अपने पूर्वजों को पिंडदान करने आने वाले पिंडदानियों को अब पानी की समस्या दूर हो जाएगी।

कहा जा रहा है कि इस डैम के बनने के बाद यहां दो से तीन मीटर तक पानी रहेगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस रबर डैम की कल्पना की थी, जिसका काम अब प्रारंभ होने वाला है। इसकी सारी औपचारिकताएं पूरी हो गई है।

जल संसाधन विभाग, गया के मुख्य अभियंता अभय नारायण ने बताया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में इस पर काम प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा इस डैम का काम तीन वर्ष में पूरा होना है, लेकिन हमलोगों की कोशिश होगी कि इसे दो साल में पूरा कर लिया जाए।

उन्होंने कहा कि 277 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह रबर डैम राज्य का पहला रबर डैम होगा जो आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि हैदराबाद की एनसीसी कंपनी इस डैम को बना रही है।

इधर, जल संसाधन विभाग, गया के एक्सक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार सिंह ने आईएएनएस से कहा कि रबर डैम बनने के बाद गया के फल्गु नदी में पिंडदान करने वालों के लिए पानी की समस्या दूर हो जाएगी। पितृपक्ष के दौरान पितरों को मोक्ष लेकर मोक्षदायिनी फल्गु के पवित्र जल में स्नान एवं तर्पण करते है।

उन्होंने कहा कि 411 मीटर चौड़ा और करीब दो किलोमीटर पीछे यानी नदी के अप स्ट्रीम में एक से तीन मीटर तक पानी जमा रहेगा।

मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) अभय नारायण ने इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह डैम आम तौर पर तटबंधों की तरह ही होगा, इसमें लोहे के गेट की जगह रबर का बैलून होगा। उन्होंने कहा कि इसमें पांच स्पैन का निर्माण होगा। प्रत्येक स्पैन (पाए) के बीच में गुब्बारे लगा रहेगा। नदी में तीन मीटर तक पानी आने पर उसे गुब्बारे से रोका जाएगा। अधिक पानी आने पर गुब्बारे की हवा कम कर नीचे की ओर पानी बहा दिया जाएगा ताकि डैम सुरक्षित रह सके।

डैम की चौडाई 411 मीटर होगी। नदी के दोनों किनारों की ढलाई की जाएगी। स्पैन की गहराई 24 से 28 मीटर होगी। यहां पाथवे का निर्माण किया जाएगा जिससे तीर्थयात्री आसानी से पिंडवेदी तक पहुंचेंगे।

प्रतिवर्ष पितृपक्ष के मौके पर लाखों श्रद्घालु अपने पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति के लिए पिंडदान करने यहां पहुंचते हैं। रबर डैम के बन जाने के बाद इन पिंडदानियों को जहां फल्गु नदी में पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा, वहीं यह डैम आकर्षण का केंद्र भी होगा।

योजना के मुताबिक डैम के उप स्टील का पुल भी बनाया जाएगा, जिस पर लोग आसानी से आ जा सके।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories