प्रदेशबिहार में तेजस्वी का कानून व्यवस्था को लेकर हमला कहा, अपराधी ही...

बिहार में तेजस्वी का कानून व्यवस्था को लेकर हमला कहा, अपराधी ही सरकार चला रहे हैं

[object Promise]

पटना। पटना हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के स्टेशन प्रबंधक रुपेश कुमार सिंह की हत्या को लेकर पुलिस अभी सुराग तलाशने की कोशिश में लगी है, वहीं विपक्ष बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सत्ता पक्ष को आड़े हाथों ले रहा है। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा देने की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी ही सरकार चला रहे हैं।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, सत्ता संरक्षित अपराधियों ने पटना में एयरपोर्ट मैनेजर रुपेश कुमार सिंह की उनके आवास के बाहर गोली मार हत्या कर दी। वह मिलनसार और मददगार स्वभाव के धनी थे। उनकी असामयिक मृत्यु से बहुत दु:खी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि बिहार में अब अपराधी ही सरकार चला रहे है। यादव यहीं नही रूके। उन्होंने आगे लिखा, अनैतिक और अवैध सरकार के संरक्षण में अपराधों और दुष्कर्मों की प्रतिदिन संख्या बढ़ना राजग (एनडीए) की सामूहिक विफलता है। नीतीश जी द्वारा अपराधों को छिपाने की चेष्टा एवं उसे स्वीकार नहीं करना ही सबसे बड़ा अपराध और अपराधियों के लिए रामबाण है। उनसे बिहार नहीं संभल रहा, वो अविलंब इस्तीफा दें।

इधर, जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा, जदयू की सरकार अपराधियों की शागिर्द है।

उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री आवास से 1 किलोमीटर दूरी पर, पुलिस मुख्यालय और सचिवालय के बगल में इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी रुपेश सिंह की हत्या से साफ है कि भाजपा, जदयू की सरकार अपराधियों की शागिर्द है। इसे एक मिनट सत्ता में रहना नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री इस हत्याकांड की सीबीआई जांच का तत्काल आदेश दें।

इस बीच, कांग्रेस ने भी राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

इधर, जदयू सरकार के बचाव में उतर आई है। जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि रुपेश सिंह की हत्या दुखदायी है। पटना पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के स्टेशन प्रबंधक रुपेश कुमार सिंह की मंगलवार की रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुिलस ने हत्यारे को पकड़ने के लिए जांच टीम गठित कर दी है। इस हत्याकांड को लेकर पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories