[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हैंगिंग ग्लेशियर टूटने से माहभर पहले उभरी थी दरार, नासा ने सेटेलाइट चित्र जारी कर स्थिति की स्पष्ट
प्रदेश

हैंगिंग ग्लेशियर टूटने से माहभर पहले उभरी थी दरार, नासा ने सेटेलाइट चित्र जारी कर स्थिति की स्पष्ट

admin
Last updated: April 18, 2026 9:22 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

देहरादून। विभिन्न सेटेलाइट चित्रों के अध्ययन के माध्यम से हमारी विभिन्न वैज्ञानिक एजेंसी यह पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि ऋषिगंगा कमैचमेंट क्षेत्र से निकली जलप्रलय का कारण हैंगिंग ग्लेशियर बना था। यह ग्लेशियर रौंथी पर्वत था और इसके चट्टान के साथ टूटकर गिर जाने से जलप्रलय आई। अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) ने सेटेलाइट चित्रों के अध्ययन से बताया है कि आपदा की शुरुआत 20 जनवरी को हो चुकी थी। क्योंकि 20 जनवरी के सेटेलाइट चित्र में रौंथी पर्वत पर दरार उभर गई थी। इसी चट्टान पर वह हैंगिंग ग्लेशियर था, जो टूट गया था।

नासा की अर्थ ऑब्जर्वेटरी ने ‘ए डेडली डेबरीस फ्लो इन इंडिया’ नाम से एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सेटेलाइट चित्रों के अध्ययन से पता चला है कि रौंथी पर्वत पर पहले दरार उभरी। वहीं, इस पर्वत पर पहले से ही हैंगिंग ग्लेशियर का भार था। किन्हीं कारणों से दरार बढ़ती चली गई और चट्टान इतनी कमजोर हो गई कि हैंगिंग ग्लेशियर का भार सहन नहीं कर पाई। जब चट्टान गिरी तो उसके साथ हैगिंग ग्लेशियर भी टूटकर गिर गया। नासा की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 21 फरवरी को भी रौंथी पर्वत का सेटेलाइट चित्र लिया गया है। दोनों चित्रों से स्पष्ट होता है कि दरार ही चट्टान व ग्लेशियर के टूटने की वजह बनी। अब ताजा चित्र में रौंथी पर्वत के भूस्खलन जोन में मलबे के निशान बाकी हैं।

इस पर्वत पर हैंगिंग ग्लेशियर करीब 5600 मीटर की ऊंचाई पर था और इसकी लंबाई लगभग आधा किलोमीटर थी। ग्लेशियर 82 से 85 डिग्री का कोण लेकर नीचे की तरफ लटका हुआ था। इसी के चलते टूटने के बाद चट्टान व ग्लेशियर ने तीव्र गति पकड़ ली थी। जो कि रौंथी गदेरे में 11 किलोमीटर की दूरी तय कर 3800 मीटर की ऊंचाई पर ऋषिगंगा नदी में जा गिरा। यहां पर बर्फ व मलबा जमा हो गए और एक कृत्रिम झील का निर्माण हो गया। सात फरवरी की सुबह भारी दबाव के चलते यह झील टूट गई और मलबे सहित निचले क्षेत्रों में तबाही बरपाते हुए आगे बढ़ती चली गई।

सेटेलाइट निगरानी है अहम

जलप्रलय के बाद उत्तराखंड, देश व दुनिया की तमाम वैज्ञानिक एजेंसियों ने घटना की पड़ताल की और वास्तविक कारण भी खोज निकाले। फिर भी एक सवाल अब भी बाकी है कि क्या कुछ ऐसा नहीं हो सकता कि आपदा से पहले ही उसके संकेत मिल जाएं। विशेषज्ञों का मत है कि यदि ग्लेशियरों की निगरानी सेटेलाइट के माध्यम से तेज की जाए तो उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रहे असमान्य बदलावों को भांपा जा सकता है। बहुत संभव है कि समय रहते किसी तरह की चेतावनी जारी कर निचले क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरती जा सकती है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article यहां पढ़ें, नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री रावत से की मुलाकात
Next Article पैसे लेकर दोस्तों से पत्नी के बनवाए जबरन संबंध, महिला ने ससुर व पति पर लगाए गंभीर आरोप

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?