प्रदेशचार दिन बाद थमा बढ़ते तापमान का ग्राफ, अगले दो दिन शुष्क...

चार दिन बाद थमा बढ़ते तापमान का ग्राफ, अगले दो दिन शुष्क रहेगा मौसम

[object Promise]

 हल्द्वानी : तापमान में पिछले चार दिनों से जारी तेजी रविवार को थम गई। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूतनम तापमान में भी मामूली गिरावट आई है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी दो दिनों में कुमाऊं का तापमान शुष्क रहने की संभावना है। तराई-भाबर से लेकर पहाड़ों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि सीमांत पिथौरागढ़ जिले में कुछ जगह आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे एकाएक तेजी से बढ़ते तापमान से थोड़ी राहत मिलेगी।

हल्द्वानी में पारे की चाल (डिग्री सेल्सियस)

दिनांक         अधिकतम     न्यूनतम

25 फरवरी     30.0          8.0

26 फरवरी     31.3          10.1

27 फरवरी     31.9          13.4

28 फरवरी     31.8          12.9

तापमान में उतार चढ़ाव बना सकता है बीमार

मौसम में बदलाव सेहत को लेकर सही नहीं है। वरिष्ठ फिजिशियन डा. नीलांबर भट्ट का कहना है कि एकाएक तापमान में तेजी आने के बाद खुद की दिनचर्या में एकदम बदलाव लाना नुकशान देह साबित हो सकता है। गर्म कपड़ों को एकाएक नहीं छोड़ें। सुबह-शाम अभी भी ठंड है, जबकि दिन में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच रहा है। बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम, खांसी आदि की समस्या देखने को मिल सकती है। श्वांस रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में सिर ढककर रखें, सावधानी बरतें। भोजन हल्का लें। गुनगुना पानी पीएं।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन          अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी         31.8            12.9

नैनीताल        20.0            7.0

मुक्तेश्वर        19.5            5.6

अल्मोड़ा        26.0            5.6

पिथौरागढ़      22.7             6.6

चम्पावत        20.0            5.4

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories