[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में मशरूम की खेती से 20 हजार बेरोजगारों को जोड़ने का लक्ष्य…
प्रदेश

उत्तराखंड में मशरूम की खेती से 20 हजार बेरोजगारों को जोड़ने का लक्ष्य…

admin
Last updated: April 18, 2026 9:29 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

देहरादून। प्रदेश सरकार कोरोना काल के दौरान अन्य राज्यों से घर लौटे प्रवासियों को रोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री मशरूम विकास योजना शुरू करने जा रही है। इसका मकसद 20 हजार युवाओं को मशरूम की खेती से जोड़ना है। इसके अलावा सरकार औद्योगिक भांग की खेती के लिए भी नियमावली बनाने की दिशा में कदम उठा रही है।

कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने गुरुवार को विधानसभा में विभागीय अधिकारियों के साथ औद्योगिक भांग और मशरूम की खेती के संबंध में विचार विमर्श किया। बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में मशरूम उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। इससे नौजवानों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है। नौजवानों की बेरोजगारी दूर कर उन्हें आर्थिकी से जोड़कर पलायन करने से रोका जा सकता है।

हॉर्टिकल्चर मिशन के तहत कई ऐसी योजनाएं हैं, जो स्वरोजगार के लिए बनाई गई हैं। इसमें अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए अभी तक इसमें मिलने वाली छूट को और बढ़ाने पर विचार चल रही है। भांग की खेती पर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में इसकी अपार संभावनाएं हैं। उत्पादक इसके लिए लगातार संपर्क कर रहे हैं।

किसान भी इसकी खेती शुरू करना चाहते हैं। इस पर लंबे समय से चर्चा तो हो रही है लेकिन इसकी कोई नियमावली न होने के कारण इस दिशा में बहुत अधिक काम नहीं हो पाया है। अब विभाग को इसकी नियमावली बनाने को कहा गया है कि किस तरह से भांग की खेती शुरू की जा सके। इससे राज्य के साथ ही किसानों की आर्थिकी भी मजबूत होगी।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article गहलोत ने भाजपा पर किया तंज, कहा- लव जिहाद शब्द देश को बांटने के लिए गढ़ा गया
Next Article इस सीजन चारों धाम के दर्शन किए 3.11 लाख श्रद्धालुओं ने

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?