आज राजभवन में सीएम के रूप में नीतीश कुमार शपथ लेंगे, अमित शाह भी हिस्सा लेंगे

[object Promise]

पटना। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्‍यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज शाम 4:30 बजे राजभवन (Raj Bhawan) में शपथ ग्रहण करेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी मौजूद रहेंगे। इसके पहले अमित शाह की मौजूदगी में मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। नीतीश कुमार पहले पटना के गांधी मैदान (Patna Gandhi Maidan) में शपथ लेते रहे थे, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण (CoronaVirus Infection) को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह सीमित लोगों की मौजूदगी में राजभवन में आयोजित किया गया है।

अमित शाह की मौजूदगी में तय होंगे बीजेपी के मंत्री

बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के पहले तीन बजे गृहमंत्री अमित शाह पटना पहंच रहे हैं। उनकी मौजूदगी में बीजेपी कोटे के मंत्रियों के नाम फाइनल किए जाएंगे। माना जा रहा है कि उसी वक्‍त उपमुख्‍यमंत्री के नाम की भी घोषणा की जाएगी। अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे।

बीजेपी की बैठक में तय हो गया सरकार का खाका

इससे पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधानमंडल दल की बैठक में अगली सरकार में बीजेपी की सहभागिता के खाका पर भी मुहर लग गई। बीजेपी एव एनडए की दोनों बैठकों में बीजेपी के चुनाव पर्यवेक्षक व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव और बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस मौजूद रहे।

तारकिशोर प्रसाद बने बीजेपी विधानमंडल दल के नेता

रविवार को ही सबसे पहले बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों व विधान पार्षदों की बैठक पूर्वाह्न 10 बजे के बाद से पटना में हुई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भी शामिल हुए। बैठक में तार किशोर प्रसाद बीजेपी विधानमंडल दल के नेता चुने गए। जबकि, बेतिया से बीजेपी विधायक रेणु देवी उपनेता चुनीं गईं।

अगले मंत्रिमंडल में बीजेपी के प्रतिनिधित्‍व को लेकर विचार

बैठक में अगले मंत्रिमंडल में बीजेपी के प्रतिनिधित्‍व को लेकर विचार किया गया। विदित हो कि बीजेपी विधानमंडल दल की इस बैठक के पहले केंदीय नेतृत्‍व ने उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी को दिल्‍ली बुलाया था। वहां नई सरकार के गठन और संभावित मंत्रियों के नाम पर उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) से बात हुई। इसके बाद वे शनिवार को पटना लौट आए। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल होंगे। जबकि, कई पुराने मंत्रियों की इस बार छुट्टी हो जाएगी।

एनडीए की बैठक में नीतीश के नाम पर लगी मुहर

बीजेपी की बैठक के बाद अपराह्न 12:30 बजे से करीब डेढ़ घंटे तक एनडीए की अहम बैठक हुई। बैठक में गठबंधन के नेता के रूप में नीतीश कुमार के नाम पर औपचाहिक मुहर लगा दी गई। बैठक में शामिल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीतीश कुमार के नाम की घोषणा की। एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से नेता चुने जाने के साथ अब उनका सातवीं बार मुख्‍यमंत्री बनना तय हो गया है।

राज्‍यपाल से मिलकर सरकार बनाने का किया दावा

एनडीए का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी और विकासशील इनसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के साथ राजभवन गए। राज्यपाल फागु चौहान से मिलकर घटक दलों का समर्थन पत्र देकर अपना दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। सोमवार शाम साढ़े चार बजे राजभवन स्थित राजेंद्र मंडप में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी कोटे से उपमुख्यमंत्री और कई अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। चर्चा है कि बीजेपी कोटे से दो उपमुख्यमंत्री होंगे। इसके लिए मंगल पांडेय व कामेश्वर चौपाल के नाम सबसे आगे हैैं।

कैबिनेट की बैठक के बाद तय होगी विधानसभा सत्र की तारीख

मुख्यमंत्री ने विधायकों के शपथग्रहण को ले विधानसभा सत्र बुलाए जाने के संबंध में कहा कि सरकार के गठन व मंत्रियों के शपथग्रहण के बाद कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक के बाद विधानसभा सत्र बुलाने का निर्णय होगा।

Hot this week

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

Find people with high expectations and a low tolerance...

Program Will Lend $10M to Detroit Minority Businesses

Find people with high expectations and a low tolerance...

Kansas City Has a Massive Array of Big National Companies

Find people with high expectations and a low tolerance...

Olimpic Athlete Reads Donald Trump’s Mean Tweets on Kimmel

Find people with high expectations and a low tolerance...

The Definitive Guide To Marketing Your Business On Instagram

Find people with high expectations and a low tolerance...

Topics

How Mary Reagan Gave Glamour and Class to the Elites Society

Find people with high expectations and a low tolerance...

Entrepreneurial Advertising: The Future Of Marketing

Find people with high expectations and a low tolerance...

Mobile Marketing is Said to Be the Future of E-Commerce

Find people with high expectations and a low tolerance...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img