प्रदेशआज से अतीत है बीता हुआ कल – दलाई लामा

आज से अतीत है बीता हुआ कल – दलाई लामा

[object Promise]

धर्मशाला। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने शुक्रवार को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से बीता हुआ कल अतीत है। अपने एक वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा, “आज से आप बीते हुए कल को अतीत मानकर चलें। इस नए साल में मैं शारीरिक रूप से पहले जैसा ही रहूंगा, नाम भी वहीं पुराना रहेगा, लेकिन अपनी जिंदगी को और भी उदार और यर्थाथपूर्ण तरीके से जीऊंगा।”

उन्होंने हंसते हुए आगे कहा, “नए साल की शुभकामना के रूप में मैं अपनी इसी भावना को व्यक्त करना चाहता हूं। नए साल के जश्न में आप पार्टी करेंगे, ड्रिंक करेंगे, जिनसे आपको कुछ समय के लिए खुशी का अनुभव होगा, लेकिन यदि आप शराब का सेवन अधिक मात्रा में कर किसी से लड़-भिड़ जाएंगे, तो नए साल का जश्न मिट्टी में मिल जाएगा। तो बेहतर यही है कि अपने नए साल को एक शांतिपूर्ण और बेहतर ढंग से मनाए और ऐसा सिर्फ आज ही के दिन नहीं बल्कि सालभर करें।”

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories