प्रदेशकेंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 34 सड़क परियोजनाओ का लोकार्पण और...

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 34 सड़क परियोजनाओ का लोकार्पण और शिलान्यास किया

इंदौर

पीएम मोदी (PM MODI) के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश को विकास की बड़ी सौगात मिली. यहां कुल 34 सड़क परियोजनाएं शुरू की गयीं. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने इनका लोकार्पण और शिलान्यास किया. दिलचस्प ये रहा कि गडकरी ने इस दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस (Delhi-Mumbai Express-way) वे का स्पीड टेस्ट भी ले लिया. 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती कार में वो सवार हुए और थर्मस खोलकर बाकायदा चाय की चुस्की भी ली.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एमपी को सड़कों की सौगात देने आए थे. लगे हाथ उन्होंने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर स्पीड टेस्ट भी ले लिया. वो एक कार में सवार हुए और सड़क की गुणवत्ता देखने के लिए स्पीड टेस्ट किया. गाड़ी 170 किमी की रफ्तार से फर्राटे भरते हुए दौड़ी. तेज रफ्तार कार में उन्होंने थर्मस खोलकर चाय भी पी. हाईवे की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा इस सड़क पर छोटे प्लेन भी उतारे जा सकते हैं. इस एक्सप्रेस वे के ज़रिए दिल्ली से मुंबई 24 के बजाए ठीक आधे समय यानि 12 घंटे में पहुंच जाएंगे.

एमपी की तारीफ

इंदौर पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा मध्यप्रदेश ने आधारभूत ढांचे के विकास से लेकर कृषि, विज्ञान और टेक्नोलॉजी सहित सभी क्षेत्रों में श्रेष्ठता हासिल की है. मेरा मानना है कि किसी भी राज्य का समग्र विकास तभी संभव है जब उसकी अधोसंरचना मजबूत हो. मध्यप्रदेश को यह मजबूती प्रदान करने के लिए आज 9 हजार 577 करोड़ रुपए की लागत से कुल 1356 किलोमीटर लंबी 34 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है. इसके साथ ही मध्यप्रदेश को देश का लॉजिस्टिक कैपिटल बनाने में केंद्र सरकार, राज्य सरकार का हर संभव सहयोग करेगी,यह मेरा वादा है.

इंदौर में कार्यक्रम

इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में ये लोकार्पण और शिलान्यास समारोह हुआ जिसमें केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए.

अगले महीने फिर आएंगे

नितिन गडकरी ने कहा उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू कर दी हैं. वो अगले महीने फिर प्रदेश आएंगे और एक लाख करोड़ की नई परियोजनाओं की घोषणा करेंगे. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के बारे में बताया कि 1350 किलोमीटर लंबाई का एक्सप्रेस-वे जनवरी 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा. मध्यप्रदेश भी इस एक्सप्रेस-वे का हिस्सा है. प्रदेश में लगभग 11 हजार करोड़ की लागत से 245 किलोमीटर 8 लेन मार्ग बनाया जा रहा है. इस एक्सप्रेस-वे के कारण दिल्ली से मुंबई की दूरी 24 घंटे से घटकर 12 घंटे हो जाएगी. उन्होंने कहा कि देशभर में ऐसे कई राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जा रहे हैं जिनसे राज्यों एवं शहरों के बीच की दूरी घटकर आधी रह गई है.

रोज 38 किमी नई सड़क का निर्माण

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया कि अटल प्रगति पथ दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे से मिलेगा. यह प्रदेश के विकास की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा. उनका मंत्रालय हर रोज देश में 38 किलोमीटर नयी सड़क बना रहा है. यह भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम है.

अमरकंटक से अलीराजपुर तक नर्मदा एक्सप्रेस वे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की परिकल्पना पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के साथ केन्द्रीय मंत्री  गडकरी ने की थी. उनके द्वारा दी गई यह सौगात मध्यप्रदेश के विकास की दिशा भी बदलेगी. राज्य शासन ने प्रदेश में अमरकंटक से अलीराजपुर तक लगभग 1000 किमी. नये नर्मदा एक्सप्रेस वे का प्रस्ताव तैयार किया है. इसे नर्मदा प्रगति पथ का नाम दिया जाएगा. इसके आसपास इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाया जाएगा. भारत सरकार की भारतमाला परियोजना में भारत में 35 मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाए जाएंगे. इनमें इंदौर और भोपाल शामिल हैं.

महत्वपूर्ण घोषणाएं 

1. बुधनी विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाले तीन राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया.

2.भारतमाला योजना के तहत प्रदेश में 35 हजार करोड़ रूपये लागत की नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी.

3. अगले महीने एक लाख करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की घोषणा.

4. इंदौर-जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर में ब्रॉडगेज मेट्रो की नि:शुल्क कंसलटेंसी

5. इंदौर के पश्चिम रिंग रोड निर्माण कार्य का पुन: अध्ययन कर शुरू किया जाएगा.

6. इंदौर-खंडवा रोड पर विशेष पुल का निर्माण किया जाएगा. उन्होंने इस पुल के दोनों तरफ स्क्रीन पर मां अहिल्याबाई के जीवन पर लाइट एवं साउण्ड शो का प्रस्ताव बनाकर भेजने का अनुरोध किया.

7. इंदौर बायपास की सर्विस रोड की मजबूती कार्य को मंजूरी

8. इंदौर-जबलपुर-सागर-ग्वालियर भी रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories