प्रदेशउत्तर प्रदेशगौरीगंज के ऐंठा ग्राम में 01 महिला की पाजिटिव कोरोना रिपोर्ट मिलने...

गौरीगंज के ऐंठा ग्राम में 01 महिला की पाजिटिव कोरोना रिपोर्ट मिलने से आज से 03 किलोमीटर एरिया सील

रीपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

[object Promise]

अमेठी। गौरीगंज क्षेत्र के ग्राम ऐठा में गुजरात से आयी महिला की कोरोना संक्रमित पोजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने से जिला मुख्यालय पर हड़कंप मच गया, कोरोना प्रभाव को रोकने के लिए आज 12 मई 2020 अपराह्न 2 बजे से गौरीगंज की सीमा 3 किलोमीटर तक पूर्ण तरीके से सील कर दी गई है।जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा अनुभाग-5 लखनऊ द्वारा संख्या 548/ पांच 2020 दिनांक 14 मार्च के निर्गत सूचना उत्तर प्रदेश महामारी covid-19 वि नियमावली 2020 के प्रसार संख्या 12 में प्रददत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिलाधिकारी अरुण कुमार के द्वारा ऐंठा ग्राम गौरीगंज तहसील क्षेत्र के 3 किलोमीटर covid-19 संक्रमण को रोकने के लिए 12 मई 2020 अपराह्न 2 बजे से अग्रिम आदेश तक अस्थायी रूप से सील किये जाने एवं प्रवेश निकास वाहनों का संचालन पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दिया गया है।और लोगो को घर से बाहर निकलने की पूर्ण रूप से मानहि है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories