रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को नि0 देवेश कुमार प्रभारी सर्विलांस सेल, संदीप राय थानाध्यक्ष कमरौली मय हमराह व उ0नि0 विनोद यादव प्रभारी स्वाट टीम मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर कुल 07 अभियुक्तों को हाइवे होटल मंगरौरा से समय 10:45 बजे रात्रि में पकड़ लिया गया । अभियुक्त 1. सत्येन्द्र सिंह की तलाशी में लूट के 90 हजार रुपए नगद, 01 अदद चेन पीली धातु, 02 अदद मोबाइल, 01 अदद वाईफाई व 01 अवैध पिस्टल, 03 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 2. अभियुक्त गुरुदीन की तलाशी में लूट के 05 हजार नगद, 3. अभियुक्त प्रेम कुमार पासी की तलाशी से लूट के 40 हजार नगद, 01 जोड़ी कान की बाली पीली धातु, 01 मोबाइल व 01 तमंचा,02 कारतूस 315 बोर, 4. अभियुक्त अनूप श्रीवास्तव की तलाशी से लूट के 40 हजार नगद, 5. अभियुक्त दानिश उर्फ मो0 रिजवान की तलाशी से लूट के 15 हजार रुपए नगद, 02 अदद मोबाइल, 6. अभियुक्त शशीकान्त तिवारी की तलाशी से लूट के 05 हजार नगद, 7. अभियुक्त दानिश अब्बास की तलाशी से 15 हजार नगद, 01 अदद मोबाइल नगद बरामद हुआ । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा दिनांक 17.02.2020 को एस0के0 आइस प्लान्ट उतेलवा में लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
वादी श्री मो0 अनीस पुत्र मो0 युसुफ नि0 औ0क्षे0 प्लाट नं0 बी-53 आइस प्लान्ट उतेलवा थाना कमरौली जनपद अमेठी द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि प्रार्थी की उतेलवा औ0क्षे0 जगदीशपुर प्लाट नं0 बी-53 में एस.के. आइस प्लान्ट नाम की बर्फ फैक्ट्री है व प्रार्थी मुर्गी का व्यवसाय करता है । दिनांक 17.02.2020 को समय लगभग 10 बजे रात्रि में 03 अज्ञात युवक असलहा लेकर फैक्ट्री में घुस आये और फैक्ट्री का दरवाजा बन्द कर प्रार्थी, प्रार्थी के परिवार व स्टॉफ को बन्धक बनाकर मारापीटा । प्रार्थी की फैक्ट्री में मुर्गी के व्यवसाय का कुल नगद 05 लाख उन्चास हजार (5,49,000) रुपए व प्रार्थी की पत्नी के सोने के जेवरात लूट लिये व पिस्तौल दिखाते हुए धमकी दी तथा फैक्ट्री का दरवाजा बाहर से बन्द कर चले गये । उक्त सूचना पर थाना कमरौली पर मु0अ0स0 26/2020 धारा 394 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तारी/ स्थल व समय *– हाइवे होटल मंगरौरा, समय– 10:45 बजे रात्रि, दिनांक– 25.02.2020
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता –
- सतेन्द्र सिंह पुत्र शेषधर सिंह उर्फ छुटकउ नि0 महुली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।
- गुरूदीन पुत्र रामसेवक नि0 ग्राम उतेलवा थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
- प्रेम कुमार पासी पुत्र दयाराम नि0 मेंहदिया मजरे सिंदियावां थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी ।
- अनूप श्रीवास्तव उर्फ अन्शूलाला पुत्र स्व0 अशोक श्रीवास्तव नि0 उतेलवा थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
- दानिश उर्फ मो0 रिजवान पुत्र अशरफ अली नि0 पूरे मियां मजरे महोना पश्चिंम थाना बाजारशुक्ल जपनद अमेठी ।
- दानिश अब्बास पुत्र सबीदुल हुसैन नि0 शेखवापुर थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी ।
- शशिकान्त तिवारी पुत्र राजबहादुर तिवारी नि0 पूरे जीत तिवारी मजरे बेन्दुआ थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी ।
आपराधिक इतिहासः- अभियुक्त प्रेम कुमार पासी - मु0अ0स0 81/17 धारा 392/411 भादवि थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
- मु0अ0स0 160/18 धारा 394,302,307, 411,216 भादवि थाना सुबेहा जनपद अमेठी ।
- मु0अ0स0 63/19 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना सुबेहा जनपद अमेठी ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः-
- मु0अ0स0 26/2020 धारा 394 भादवि तरमीम धारा 395,412,120बी,34 भादवि थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
- मु0अ0स0 27/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
- मु0अ0स0 28/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
- मो0सा0 पल्सर यूपी 32 एचटी 3720 (207 एमवी एक्ट में सीज) ।
- मो0सा0 सुपर स्प्लेण्डर यूपी 36 के 5393 (207 एमवी एक्ट में सीज) ।
बरामदगीः- - 01 अदद अवैध पिस्टल, 03 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर
- 01 अदद तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
- नगद 02 लाख 10 हजार रुपए
- 01 अदद चेन पीली धातु
- 01 जोड़ी कान की बाली पीली धातु
- 06 अदद मोबाइल
- 01 अदद जियो वाईफाई
गिरफ्तार करने वाली टीमः- - निरीक्षक देवेश सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद अमेठी ।
- थानाध्यक्ष संदीप राय थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
- उ0नि0 विनोद यादव प्रभारी स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
- उ0नि0 प्रवीण कुमार शुक्ला थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
- हे0का0 जसवन्त सिंह यादव थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
- हे0का0 मुलायम सिंह यादव थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
- का0 रमेश तिवारी थाना कमरौली जनपद अमेठी ।
- का0 अमरीश गोस्वामी स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
- को0 धीरेन्द्र कुमार स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
- का0 ज्ञानेन्द्र कुमार स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
- का0 इमाम स्वाट टीम जनपद अमेठी ।
- का0 अमित मिश्रा सर्विलांस सेल जनपद अमेठी ।

