प्रदेशउत्तर प्रदेशप्रयागराज में सामने आए 5 नए पॉजिटिव केस, गैर प्रांत से आए...

प्रयागराज में सामने आए 5 नए पॉजिटिव केस, गैर प्रांत से आए हैं तीन

[object Promise]

प्रयागराज।  संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में कोरोना के चार नये पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है।  जिले में कोरोना के पांच नये मरीजों के मिलने से कोरोना पॉजिटिव (corona positive) मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है. मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ एस.पी.सिंह के मुताबिक शुक्रवार को 110 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें से चार व्यक्तियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आयी है।  जबकि 106 व्यक्तियों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. देर शाम भदोही के रहने वाले एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

कोरोना पाजिटिव आये व्यक्तियों में सैदाबाद का रहने वाला 22 वर्षीय एक युवक है।  जो 14 अप्रैल को मुंबई से लौटा है. वहीं दूसरा कोरोना पॉजिटिव बरौंत का रहने वाला 25 वर्षीय युवक है. जो कि हाल में ही महाराष्ट्र के नासिक से लौटा है।  तीसरा पॉजिटिव प्रयागराज के कोरांव का रहने वाला 21 वर्षीय युवक है जो कि इंदौर से वापस लौटा है. जबकि चौथा 47 वर्षीय व्यक्ति लूकरगंज का रहने वाला है। हालांकि इसकी कोई ट्रवेल हिस्ट्री नहीं पता चली है. वहीं पांचवां कोरोना पाज़िटिव मरीज भदोही जिले का रहने वाला है।

फिलहाल पांच व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड 19 के इलाज के लिए कोटवा बनी में बनाये गए लेवल वन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।  वहीं जिले में शुक्रवार को 63 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट आई है।  जिसमें चार पॉजिटिव और 59 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. जबकि शुक्रवार को 45 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं. जिले में अब तक 1553 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।  जिनमें 410 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का अभी प्रशासन को जांच का इंतजार है. जबकि जिले में 306 लोग क्वारंटाइन किए गए हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में अबतक 2281 केस सामने आए हैं।  जिनमें 1685 एक्टिव केस हैं ।  उपचार के बाद 2281 में से 555 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है।  हालांकि कोरोना के कारण प्रदेश में 41 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश के 63 जनपद कोरोना से प्रभावित हुए हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories