प्रदेशउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोविड-19 के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोविड-19 के सम्बन्ध में बैठक हुई आयोजित

[object Promise]
[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 20 जुलाई/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में आज पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में कोविड-19 के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त नोडल अधिकारियों तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से कोविड हेल्प डेस्क स्थापना के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को निर्देशित किया कि अब तक जनपद में आये हुए व्यक्तियों का स्वास्थ्य, बेसिक एवं राजस्व विभाग द्वारा तैयार की गयी सूचना का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि डब्ल्यूएचओ के गाइड लाइन के अनुसार सभी चिकित्सा अधिकारी/अधिकारी कार्य करें, जिससे कोविड-19 से जनपदवासियों को बचाया जा सके। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि डोर-टू-डोर सर्वे में चिह्निंत व्यक्तियों का डाटा नगरीय एवं ग्रामीण का अलग-अलग प्रस्तुत करें।इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 ए0के0 राय, डीपीएम संतोष कुमार, एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ0 वरून सहित समस्त चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories