प्रदेशउत्तर प्रदेशअपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का...

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का किया स्थलीय निरीक्षण

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का किया स्थलीय निरीक्षण
अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का किया स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य की प्रगति में तेजी लाने के दिए निर्देश।

अमेठी। अपर मुख्य सचिव गृह, सूचना व मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने आज जनपद अमेठी में निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों व जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। रविवार को अपर मुख्य सचिव हेलीकॉप्टर से जनपद अमेठी के भटमऊ स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। कार्यदायी संस्था व जनपदीय अधिकारियों के साथ पैकेज 1 व 2 में हो रहे एक्सप्रेस-वे के निर्माण के संबंध में समीक्षा किया। जनपद अमेठी में पैकेज-2 के अन्तर्गत 15.166 किलोमीटर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है। बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने बैनामे की स्थिति, किसानों को मुआवजा भुगतान, अधिग्रहण की स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त तक पुनर्ग्रहण की कार्यवाही पूरी कर ली जाए। अपर मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को मिट्टी की परमिशन तत्काल देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2020 तक एक्सप्रेस-वे के निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजरों से एक्सप्रेस-वे के निर्माण में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को कार्य की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत अपर मुख्य सचिव ने मौके पर जाकर एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories