प्रदेशउत्तर प्रदेशयस बैंक के सभी एटीएम बंद नोएडा-गाजियाबाद में, अब केवल बैंक से...

यस बैंक के सभी एटीएम बंद नोएडा-गाजियाबाद में, अब केवल बैंक से ही निकाले जा रहे पैसे

यस बैंक के सभी एटीएम बंद नोएडा-गाजियाबाद में, अब केवल बैंक से ही निकाले जा रहे पैसे

नोएडा: वित्तीय संकट से जूझ रहे यस बैंक के ग्राहकों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जानकारी के मुताबिक, नोएडा-गाजियाबाद समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में यस बैंक के सभी एटीएम बंद कर दिए गए हैं। यहां तक दूसरे बैंकों के एटीएम पर भी ग्राहक पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं। कंपनी की ओर बताया गया है कि ग्राहकों को अपने पैसे निकालने के लिए बैंक की शाखा पर ही संपर्क करना होगा। बैंक से ही अब वो पैसे निकाल सकते हैं।

यस बैंक के ग्राहकों की बढ़ी मुश्किलें
एनसीआर में यस बैंक के एटीएम बंद किए जाने को लेकर अधिकारियों ने बताया कि ऐसा तकनीकी वजहों से किया गया है। दरअसल, आरबीआई ने यस बैंक ग्राहकों के लिए निकासी की सीमा 50 हजार रुपये तय की है। हालांकि, यस बैंक के एटीएम में इससे संबंधित सॉफ्टवेयर नहीं लगाए गए हैं, जिसकी वजह से ग्राहक ज्यादा पैसे एटीएम से निकाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बैंक की ओर से नोएडा-गाजियाबाद में एटीएम बंद करने का फैसला लिया है। अधिकारियों ने बताया है कि अब बैंक में जाकर पैसों की निकासी ग्राहक कर सकते हैं।

एटीएम बंद, बैंक से ही निकाले जा सकते हैं पैसे
बता दें भारतीय रिजर्व बैंक ने नकदी संकट से जूझ रहे निजी क्षेत्र के यस बैंक को लेकर गुरुवार को बड़ा फैसला लिया। बैंक के ग्राहकों के लिए 50,000 रुपये की निकासी सीमा तय की है। यह व्यवस्था 30 दिन के लिए की गई है। इस फैसले के बाद बैंक की विभिन्न शाखाओं में परेशान ग्राहकों की लाइन लग गई है। आरबीआई ने निकासी की सीमा तय करने के साथ ही बैंक के निदेशक मंडल को भंग करते हुए प्रशासक भी नियुक्त किया है।

यस बैंक को बचाने के लिए आगे आया SBI
संकटग्रस्त यस बैंक को बचाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक आगे आया है। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक, यस बैंक के 49 फीसदी शेयर खरीद सकता है। इसके साथ 2450 करोड़ के निवेश का भी प्लान है। हमारी निवेश और कानूनी टीम सावधानी से इसे देख रही है। उन्होंने ये भी कहा कि फिलहाल खाताधारकों के पैसे को खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि कई संभावित निवेशकों ने मसौदा योजना को देखने के बाद एसबीआई का रुख किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि साझेदारों के हित के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories