कुशीनगर : जिले के पडरौना नगर के सुभाष चौक से से गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी रहे व व्यापारी अंशुमान बंका के सहयोगीयों द्वारा निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें पडरौना नगर के प्रतिष्ठित,व्यापारी एवं समाजसेवी मारवाड़ी परिवार के सदस्य एवं सहयोगी निरंतर सेवाएं दे रहे हैं।
लॉकडाउन 4 और सामाजिक दूरी की गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रतिदिन कई हजार लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि पडरौना शहर के मने जाने वाले सेवा भाव से जुड़े मां भारती भोजनालय के बैनर तले यह सेवा दी जा रही है, जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं।

