[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कुशीनगर में बरसात से पहले नगरपालिका पडरौना द्वारा बरती गई लापरवाही ने नगर वासियों को डाला मुसीबत में
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में बरसात से पहले नगरपालिका पडरौना द्वारा बरती गई लापरवाही ने नगर वासियों को डाला मुसीबत में

admin
Last updated: April 19, 2026 12:16 pm
admin
Share
SHARE

कुशीनगर में बरसात से पहले नगरपालिका पडरौना द्वारा बरती गई लापरवाही ने नगर वासियों को डाला मुसीबत में
उपेन्द्र कुशवाहा

कुशीनगर : एक माह पहले से लगातार हो रही बरसात से जल निकासी को लेकर नगरपालिका पडरौना प्रशासन की उदासीनता व लापरवाही बरतने के कारण नगर कि हाल बत्तर हो गई है । बरसात शुरू होने के पूर्व नालों की सफाई के प्रति बरती गई लापरवाही ने इस समय नगरवासियों को चिंतित में डाल दिया है।

25 वार्डो का विस्तार लिए पडरौना नगर पालिका क्षेत्र की मौजूदा आबादी तकरीबन 75000 है। नगर के मुख्य समेत भीतरी मोहल्लों की नालियां जाम पड़ी है। जल निकासी इनके भरोसे संभव नहीं है। कूड़ों कचरों से अटी पड़ी नालियां लोगों को मुंह चिढ़ा रही हैं। जाम पड़े नालों से कचरे कब निकाले जाएगे कोई बताने वाला नहीं है। इनकी सफाई बरसात के पूर्व हर हाल में हो जानी चाहिए थी,लेकिन नगर पालिका प्रशासन नालियों की साफ-सफाई को लेकर बरती गई उदासीनता के कारण आज समस्या बना हुआ है। एक माह पहले से बरसात का आगाज होने से यहां के बाशिंदों के चेहरे पर चिंता की लकीर साफ दिख रही थी। हालांकि इस नगर में चारो तरफ जल जमाव से चिंतित लोग कहने लगे हैं कि बरसात से पहले जिम्मेदारों की लापरवाही ने बर्तमान में बडी समस्या ला दी है। एसे में लो लैंड वाले हिस्सों के बाशिंदों की भी चिंता सबसे अधिक बना हुआ है। कई दिनों से रात में लागातार हुई बारिश से ही पडरौना नगर में जल निकासी की पोल खोल दी है।
नालियों पर कब्जा

पडरौना नगर क्षेत्र के आधे से अधिक नालों पर दुकानदारों स्थाई व अस्थाई कब्जा है। नगर पालिका प्रशासन को नालों की सफाई कराते समय तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जहां पर स्थाई कब्जा है वहां की नालियां ज्यों की त्यों पड़ी रहने से बाकी सफाई बेमतलब साबित होने लगती है। नालों पर स्थाई स्लैब डाल दिए जाने से इसे हटा पाना आसान नहीं होता। बगैर हटाए सफाई मुश्किल भरा होता है।

यहां की जाम हैं नालियां
पडरौना नगर के कटकुईया मोड से छावनी,रामकोला रोड,कोतवाली रोड,साहबगंज,ओंकार वाटिका,नौकाटोला से चुंगी,नौकाटोला से साहबगंज रोड़ के नाले,बेलवा चुंगी बाईपास,जटहां रोड़,कोतवाली से सुभाष चौक आदि क्षेत्रों के नाले जाम हैं। इनकी सफाई बरसात पूर्व नहीं हुई तो निश्चित ही बरसात में नागरिकों को संकट की स्थिति से निपटना पड़ता रहा है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पीलीभीत पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने क्षेत्र में देवहा नदी द्वारा किये जा रहे कटान प्रभावित गाओं का दौरा किया
Next Article कानपुर गोलीकांड में विकास का सहयोगी रहा शशिकांत गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किये हथियार

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?