प्रदेशउत्तर प्रदेशभदोही पुलिस बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच लाएगी,...

भदोही पुलिस बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच लाएगी, विधायक के समर्थक भी जुटेंगे

भदोही पुलिस बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच लाएगी, विधायक के समर्थक भी जुटेंगे

लखनऊ। भदोही के ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को भदोही पुलिस कड़ी सुरक्षा में लेकर आएगी। उज्जैन से प्रयागराज वापसी के दौरान विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में पुलिस हिरासत में लिया गया था। भदोही में धमकी तथा वसूली के मामले में विजय मिश्रा, उनकी पत्नी विधान परिषद सदस्य रामलली मिश्रा तथा बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ चार अगस्त को गोपीगंज कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था।

भदोही से डिप्टी एसपी कालू सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल आज आगर मालवा पहुंचा है। यहां पर औपचारिकता पूरी करने के बाद बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को भदोही लाया जाएगा। भदोही पुलिस की टीम आगर मालवा जिले की तनोडिया पुलिस चौकी में हैं। यहां पर विजय मिश्रा की सुपुर्दगी की कार्रवाई चल रही है। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मिश्रा को आगर मालवा पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लिया था। एसपी राकेश सगर ने बताया था कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने पत्र भेजकर विधायक पर अपराध दर्ज होने की जानकारी दी थी और गिरफ्तारी में सहयोग करने को कहा था। इसके बाद उन्हेंं हिरासत में ले लिया गया था।

विधायक विजय मिश्रा को भदोही पुलिस को सौंपने से पहले पहले न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस उन्हेंं उत्तर प्रदेश ले गई।

विधायक समर्थकों का जमावड़ा

आगर मालवा जिले की तनोडिया पुलिस चौकी पर विधायक मिश्रा के समर्थकों का जमावड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश से आए उनके समर्थक विजय मिश्रा को यहां से ही सम्मानजनक सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। उनको आशंका है कि उत्तर प्रदेश पुलिस विधायक मिश्रा का एनकाउंटर कर सकती है। इन सभी समर्थकों ने मांग की है कि मध्य प्रदेश पुलिस का दल उनको सुरक्षित उत्तर प्रदेश छोड़कर आए।

निषाद पार्टी के दबंग विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामलली मिश्र और बेटे विष्णु पर गोपीगंज कोतवाली में केस दर्ज हुआ था। उन पर कृष्ण मोहन तिवारी ने आरोप लगाया है कि तीनों लोगों ने उनका मकान कब्जा कर लिया है। इसके साथ चेक पर जबरिया हस्ताक्षर भी करा लिये हैं। उनकी फर्म को हथिया लिया है।

इस मामले की विवेचना कोतवाली प्रभारी को सौंपी गई थी। दो दिन पहले ही प्रकरण में फाइलेें भी तलब की गई थी। एसपी रामबदन सिंह के अनुसार विधायक फरार होने वाले थे, इसकी सूचना मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की पुलिस को दी गई थी। भदोही से उन्हेंं ट्रांजिट रिमांड पर लेेने पुलिस रवाना हो गई है। उन्हेंं जिले में लाया जाएगा और जेल भेजने की कार्रवाई होगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories