प्रदेशउत्तर प्रदेशBHU ने बनाया ऐसा मास्क जिसकी बाहरी सतह पर नहीं टिक पाएगा...

BHU ने बनाया ऐसा मास्क जिसकी बाहरी सतह पर नहीं टिक पाएगा वायरस

[object Promise]

वाराणसी। कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना कारगर हथियार बन गया है। इसे लेकर लोग सजग भी हैं। इसी क्रम में भारतीय प्रोद्योगिकी (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) ने 5एम एंटी माइक्रोबियल मल्टीलेयर फेस मास्क बनाया है। संस्थान ने दावा किया है कि यह देश में अपनी तरह का पहला मास्क है, जिसकी बाहरी सतह पर कोरोना तो क्या कोई भी वायरस टिक नहीं पाएगा। इसे 5-एम ऐंटी माइक्रोबियल मल्टीलेयर फेस मास्क नाम दिया गया है। इसकी कीमत बाजार में उपलब्ध एन-95 मास्क से भी कम है।

इस फेस मास्क की बाहरी सतह पर एंटी-बैक्टीरियल कोटिंग लगी है, जिससे वायरस और अन्य सूक्ष्म जीवाणु खुद व खुद समाप्त हो जाएंगे। मास्क की सतह पर हाइड्रोफोबिक सतह होने की वजह से यह वायरस युक्त ड्रॉपलेट्स (पानी की छोटी-छोटी बूंदें) को टिकने नहीं देगा।

संस्थान स्थित स्कूल ऑफ बॉयोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मार्शल और उनकी टीम ने इस मास्क का निर्माण किया है।

डॉ. मार्शल ने आईएएनएस से कहा, “वर्तमान में बाजार में उपलब्ध ज्यादातर मास्क साधारण हैं और जो बेहतर मास्क की श्रेणी में आते भी हैं, उनकी बाहरी सतह पर सूक्ष्म जीवाणु चिपके ही रहेंगे, जिससे संक्रमण होने का खतरा बना ही रहेगा। लेकिन यह मास्क प्रोटिनेटेड अमीन मैट्रिक्स के साथ संयुग्मित नैनोमेटल की विभिन्न परतों की मदद से बना है। जिससे विषाणु मर जाएंगे।”

डॉ. मार्शल ने आगे कहा, “मास्क तैयार करने पर करीब सौ रुपये खर्च आ रहा है। बड़े पैमाने पर तैयार किए जाने पर इसकी कीमत और कम हो सकती है। फिलहाल आईआईटी में ऐसे दो हजार मास्क तैयार किए जा रहे हैं। स्टार्टअप कंपनी के जरिए आमजन के लिए इसे बाजार में लाने की तैयारी है।”

बीएचयू आईआईटी के बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के असोसिएट प्रफेसर मार्शल व उनकी टीम ने एक महीने की मेहनत के बाद यह फेस मास्क तैयार किया है। लैब में इसकी टेस्टिंग भी हो चुकी है।

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ने के लिए संस्थान अपनी सामाजिक दायित्वों का निर्वाह पूरी लगन से कर रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories