प्रदेशउत्तर प्रदेशकामवाली बाई का CCTV से हुआ खुलासा, घरों में अपने टॉयलेट से...

कामवाली बाई का CCTV से हुआ खुलासा, घरों में अपने टॉयलेट से धोती थी बर्तन

[object Promise]

गाजियाबाद।  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के घरों में काम करने वाली फीमेल  कामवाली बाई की एक ऐसी करतूत सामने आई है जिसे जानकर इलाके के लोग हैरान हैं। शहर के इंदिरापुरम इलाके के फ्लैटों में काम करने वाली महिला (मेड) बर्तन धोने में अपने पेशाब  का प्रयोग करती थी।गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित ज्ञानखंड-2 इलाके के फ्लैट्स में काम करने वाली यह महिला अपने पेशाब से बर्तन धोती थी। इस कारनामे का खुलासा एक फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुआ।

धुले हुए बर्तनों को दोबारा अपने पेशाब से धोती थी

इस सीसीटीवी फुटेज में महिला को देखा गया कि वह धुले हुए बर्तनों को दोबारा अपने पेशाब से धुलती थी। जिस फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे से इस महिला की करतूत का खुलासा हुआ, उसके मालिक ने पुलिस से शिकायत की है। फ्लैट मालिक ने पुलिस से महिला को गिरफ्तार करने की मांग की है।

मालिक ने एक दिन सीसीटीवी देखा तो खुला राज

फ्लैट मालिक ने पुलिस को बताया कि एक दिन ऑफिस से आने के उसने अचानक अपने फ्लैट में लगे सीसीटीवी का फुटेज चेक करना शुरू किया। तभी उसने अपने यहां काम करने वाली डोमेस्टिक हेल्प की करतूत देखी और हैरत में पड़ गया। सीसीटीवी फुटेज में फ्लैट मालिक ने देखा कि महिला अपने पेशाब से घर के बर्तन धो रही थी।

फ्लैट मालिक ने बताया कि आरोपी महिला पिछले दो वर्षों से उसके यहां काम कर रही है। यह महिला इलाके के कई दूसरे फ्लैट्स में भी काम करती है । उसकी करतूत सामने आने के बाद दूसरे फ्लैट्स के लोग भी गुस्से में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories