आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी आदित्‍यनाथ दो दिवसीय दौरे पर

[object Promise]

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे। प्रशासन दौरे की तैयारियों में जुट गया है। गोरखपुर आने के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे और सोमवार को सुबह 11 बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 की रोकथाम और संचारी रोगों के लिए चलाए जा रहे दस्तक अभियान की मंडलीय समीक्षा बैठक कर सकते हैं। बैठक के बाद उनका लखनऊ लौट जाने का कार्यक्रम है। समीक्षा बैठक की तैयारियों को लेकर शनिवार को कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और नगर आयुक्त अंजनी कुमार ङ्क्षसह ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार के साथ बैठक की। डीएम ने बताया कि सीएम के रविवार दोपहर बाद गोरखपुर आने की अनौपचारिक सूचना है। सोमवार को होने वाली समीक्षा बैठक के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

पूजा-अर्चना के बाद श्रीनाथजी को लगेगा ‘रोट‘ का भोग

गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर रविवार को कोरोना संक्रमण के चलते परंपरागत आयोजन तो नहीं होंगे लेकिन आनुष्ठानिक गुरु पूजा पूरे विधि-विधान से होगी। मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में यह पूजा मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ के नेतृत्व में संपन्न होगी। पूजा की शुरुआत श्रीनाथजी यानी बाबा गोरखनाथ के चरणवंदन के साथ होगी। इस दौरान उन्हेंं मंदिर के विशेष प्रसाद ‘रोट’ का भोग लगाया जाएगा।

नाथ पूजा के बाद सभी नाथ योगियों के समाधि स्थल और देव-विग्रहों की पूजा की जाएगी। नाथ पंथ के संत और पुजारी अपने-अपने गुरुओं का आशीर्वाद लेंगे। अंत में भंडारा लगेगा, जिसका प्रसाद मंदिर में मौजूद सभी लोग ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वॢजत रहेगा। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक रविवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं लेकिन तिलक लगाकर गोरक्षपीठाधीश्वर से आशीर्वाद लेने का परंपरागत कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। ऐसा कोरोना संक्रमण के चलते फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि आनुष्ठानिक गुरु पूजा की पूरी तैयारी हो चुकी है।

कार्ड के जरिए शिष्यों तक पहुंच चुका है पीठाधीश्वर का संदेश

गुरु पूॢणमा पर अपने गुरु गोरक्षपीठाधीश्वर को तिलक लगाकर आशीर्वाद न पाने का किसी शिष्य मलाल न रह जाए, इसके लिए कार्ड के जरिए पीठाधीश्वर का आशीर्वाद घर-घर पहुंचा दिया गया है। मंदिर प्रबंधन की ओर से भेजे गए कार्ड में पीठाधीश्वर ने अपने शिष्यों से घर में गुरु पूजा करने की अपील की है। ऐसा करने के लिए उन्होंने कोरोना संक्रमण का हवाला दिया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img