[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सोशल मीडिया पर भी दबदबा बना CM योगी का….
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर भी दबदबा बना CM योगी का….

admin
Last updated: April 19, 2026 12:19 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों में इजाफा होने के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रशंसक इस प्लेटफॉर्म पर बढ़ते जा रहे हैं। तमाम फैसलों से सुर्खियों में रहने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ के एक करोड़ (10 मिलियन) फॉलोअर सोमवार को ट्विटर पर हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सरीखे राष्ट्रीय नेता ही इस मामले में उनसे आगे हैं, जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा उनसे काफी पीछे छूट गई हैं।

सोमवार को योगी के ट्विटर अकाउंट @myogiadityanath पर फॉलोवर की तादात एक करोड़ (10 मिलियन) से ज्यादा हो गई और सबसे खास बात यह है कि सभी फॉलोवर पूरी तरह ऑर्गेनिक हैं। पांच साल से कम समय मे एक करोड़ से ज्या फॉलोवर की जुड़ना, उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया सेल के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने 17 सितंबर 2015 को ट्विटर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। 21 मई, 2016 से यह नियमित रूप से इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तीन दिन बाद 22 मार्च, 2017 को उनका ट्विटर अकाउंट वैरिफाइड हुआ। myogiadityanath नाम के उनके ट्विटर हैंडिल में एम का अर्थ महंत है। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी आदित्यनाथ वर्तमान में नाथ पंथ के मुखिया हैं और नाथ पंथ के सबसे बड़े मंदिर श्रीगोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर भी हैं। फेसबुक पर सीएम योगी के करीब 62 लाख 71 हजार 656 फॉलोअर हैं।

प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के फॉलोअर

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : पांच करोड़ 85 लाख
  • गृह मंत्री अमित शाह : दो करोड़ नौ लाख
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल : एक करोड़ 94 लाख
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह : 1 करोड़ 74 लाख
  • पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस राहुल गांधी : 1 करोड़ 47 लाख
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा : 23 लाख

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, Kanpur SSP समेत 14 IPS अधिकारियों की तबादला सूची जारी, देखें पूरी लिस्ट
Next Article बिखराव का डर, सिमटता जनाधार व सिकुड़ते संगठन से बसपा में बढ़ी बेचैनी

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?