प्रदेशउत्तर प्रदेशCM YOGI ने 31,398 निराश्रितों खातों में ट्रांसफर किए एक-एक हज़ार

CM YOGI ने 31,398 निराश्रितों खातों में ट्रांसफर किए एक-एक हज़ार

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में लॉकडाउन से प्रभावित 31,398 निराश्रितों के बैंक एकाउंट्स में तीन करोड़ 13 लाख 98 हजार रुपए भेजे गए हैं। DM कौशल राज शर्मा ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन में व्यवसायिक एवं औद्योगिक गतिविधियां बंद होने से काफी दैनिक मजदूर, कामकार, खेतिहर, पल्लेदार, पटरी के दुकानदारों, ऑटो रिक्शा चालक और रिक्शा चालक आदि के रोजगार प्रभावित हुए हैं।

ऐसे सभी लोगों को नगर क्षेत्र में नगर निगम से और ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारियों के जरिए सर्वे कराकर डीवीडी के जरिए उनके बैंक एकाउंट्स में एक-एक हजार रुपए प्रति व्यक्ति डाले जा रहे हैं। जिले मेंं अब तक कुल 31398 लाभार्थियों के खातों में तीन करोड़ 13 लाख 98 हजार रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में अन्य राज्यों एवं जिलों के यहां फंसे तथा गरीब,असहाय लोगों को नगर निगम क्षेत्र में अपर नगर मजिस्ट्रेट तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी के जरिए राशन किट बांटे जा रहे हैं। अब तक जिले में कुल 41, 747 राशन किट बांटे जा चुके हैंं।

श्री शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि जरूरतमंदों को राशन किट का वितरण रोज़ाना जारी है। राशन कीट में आटा, चावल, दाल, आलू, सरसों का तेल, हल्दी, मिर्च और नमक आदि खाद्य सामग्री मुहैया करायी जा रही है। विभिन्न आश्रय स्थलों में ठहरे लोगों को प्रतिदिन पकाया भोजन भी मुहैया कराये जा रहे हैंं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories