प्रदेशउत्तर प्रदेशकंपनी का दावा, कोई कॉल नहीं आई गर्भवती को अस्पताल ले...

कंपनी का दावा, कोई कॉल नहीं आई गर्भवती को अस्पताल ले जाने के लिए!

कंपनी का दावा,  कोई कॉल नहीं आई गर्भवती को अस्पताल ले जाने के लिए!

गाजियाबाद: एम्बुलेंस न पहुंचने पर पीआरवी के जरिए गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने और रास्ते में प्रसव होने के मामले में एम्बुलेंस कंपनी के जिला प्रभारी ने दावा किया है कि रात में उस वक्त उनके पास एम्बुलेंस के लिए कोई कॉल ही नहीं आई। बाद में महिला को निजी अस्पताल से सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस मुहैया करवाई गई। जिला प्रभारी ने यह दावा कंपनी के ऑपरेशन हेड को भेजे जवाब में किया है। जबकि, इसके उलट गाजियाबाद पुलिस और रेलवे स्टेशन के स्टाफ ने कहा था कि कॉल करने के बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची और लेबर पेन बढ़ने पर पुलिस को फोन कर मदद मांगी गई। इस मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भी गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने वाली पीआरवी की पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा करते हुए ट्वीट किए थे।

बीते गुरुवार को देर रात महरौली रेलवे स्टेशन के पास प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को 2 घंटे तक 108 एम्बुलेंस नहीं मिली थी। रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस अपनी गाड़ी से उसे अस्पताल ले गई। रास्ते में ही महिला ने पीआरवी में एक बच्ची को जन्म दिया। जिसका वजन कम होने से उसे निजी अस्पताल से जिला महिला अस्पताल में भर्ती किया गया। इस मामले को लेकर सीएमओ ने एम्बुलेंस के जिला प्रभारी जयवेंद्र सिंह से जानकारी मांगी थी।

सीएमओ ने बताया कि इस संबंध में प्रभारी से मामले को लेकर बात की गई थी। जिले में संचालित 102, 108 व एएलएस एम्बुलेंस के लिए एक कंपनी से टाईअप है। सीएमओ के बाद कंपनी के लखनऊ कार्यालय से ऑपरेशन हेड ने भी एम्बुलेंस जिला प्रभारी से जानकारी मांगी। जिला प्रभारी जयवेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ कार्यालय को जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। जयवेंद्र का दावा है कि गुरुवार रात उनके पास केवल रात 1 बजकर 13 मिनट पर कॉल आई थी, उस दौरान महिला एक निजी अस्पताल में भर्ती थी, जिसके बाद उसे एम्बुलेंस से जिला महिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इससे पहले कोई कॉल नहीं आई थी। बाद में शुक्रवार को दिन में दोपहर करीब डेढ़ बजे फिर कॉल आई थी, जो महिला के पति ने की थी। इसके बाद एम्बुलेंस ने जिला महिला अस्पताल से उसे उसके घर पहुंचा दिया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories