प्रदेशउत्तर प्रदेशकुशीनगर में पडरौना क्षेत्र के काटी गांव निवासी युवक को कोरोना,प्रशासन ने...

कुशीनगर में पडरौना क्षेत्र के काटी गांव निवासी युवक को कोरोना,प्रशासन ने किया गांव को सील

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर पड़रौना नगर पालिका क्षेत्र के कांटी गांव के 25 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा जा रहा है। सीएमओ डॉ नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि 5 दिन पहले मुंबई से करीब 36 युवक कांटी गांव में लौटे थे। ये सभी ट्रक से आए और होम क्वारन्टीन में रहने के वादे के साथ गांव लौटे थे। दो दिन बाद गांव के लोगों ने प्रधान से शिकायत की कि इनमें से कई गांव में घूम रहे हैं।
प्रधान ने प्रशासन को सूचना दी। एसडीएम ने फोर्स के साथ पहुंच कर सभी को गांव के पंचायत भवन में क्‍वारंटीन करा दिया। उनकी सूचना पर थर्मल स्क्रीनिंग की टीम भी पहुंची। पांच का तापमान सामान्य से अधिक मिलने पर उनके सैम्पल जांच के लिए गोरखपुर भेजे गए थे। चार की रिपोर्ट निगेटिव है मगर 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। गांव को हॉटस्पॉट में तब्दील किया जा रहा है।
जिले में इससे पहले कोरोना संक्रमित मिले किशोरी और युवक मेडिकल कॉलेज से कोरोना को हरा कर 14 मई की रात घर पहुंचे हैं। जिले में अब तक कुल तीन संक्रमित मिले जिनमें से दो अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज हो चुके हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories