प्रदेशउत्तर प्रदेशयहां कोरोना संक्रमण तेजी से रहा है बढ़, UP के इस शहर...

यहां कोरोना संक्रमण तेजी से रहा है बढ़, UP के इस शहर में हर 12वां शख्स कोविड-19 पाॅजिटिव !

[object Promise]

आगरा यूपी के आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां तो कोराना विस्फोट हो रहा है। मंगलवार को नौ कोरोना संक्रमित और मिले हैं। यहां कुल मरीजाें की संख्या बढ़कर 630 पहुंच गई है। लगभग हर 12वां व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है। संक्रमितों में से ढाई फीसदी लोग दम तोड़ चुके हैं। इसमें से 208 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

सोमवार को 24 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया था। मंगलवार सुबह नौ लोग संक्रमित निकले। इनमें स्वास्थ्यकर्मियों, सब्जी विक्रेताओं के अलावा संपर्क वाले लोग हैं। अभी तक जितने केस मिले और जितने लोगों की सैंपलिंग हुई है, उन आंकड़ों के मुताबिक हर 12वां व्यक्ति वायरस संक्रमित मिल रहा है।

गांवों में भी कोरोना का हमला बढ़ता जा रहा है। हालांकि संक्रमितों के स्वस्थ होने का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। अभी तक जिले में 7552 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 15 लोग दम तोड़ चुके हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि पूल सैंपलिंग का काम तेजी के साथ चल रहा है। अभी सामुदायिक विस्तार नहीं हुआ है। ये अच्छी बात है। अधिकतर लोग संपर्क वाले ही संक्रमित निकल रहे हैं।

प्रदेश में मंगलवार को 88 नए मरीज़ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं । इस तरह अब तक 2859 मरीज़ कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। अब तक प्रदेश भर में प्रभावित ज़िलों की संख्या 65 तक पहुँच चुकी है। इनमें से 5 ज़िलों में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं पाया जा रहा है। इस समय 1862 एक्टिव केस प्रदेश भर में हैं।
मंगलवार को यह जानकारी चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दी।

944 मरीज़ स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं । कोरोना वायरस की टेस्टिंग को लेकर मंगलवार को एक नई जानकारी यह सामने आई कि प्रदेश में टेस्टिंग एक लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब तक 1 लाख 1 हजार 630 कोरोना वायरस के नमूनों कि जाँच हो चुकी है। यह टेस्टिंग सरकारी और निजी लैबों में हुईं हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories