[object Promise]
पुरवा (उन्नाव)। ब्लाक के सेमरीमऊ मे कोरोना फाइटर्स सफाई कर्मचारियो का सम्मान हुआ। ग्राम प्रधान सज्जन लोधी,पंचायत मित्र सुरेन्द्र , एडीओ पंचायत अशोक भारती व ब्लाक कॉर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन सत्यम द्विवेदी ने सफाई कर्मचारियों मुकेश कुमार , रजनीश , प्रदीप कुमार , कृष्ण कुमार , उमेश सेन , रामनरेश ,रामकुमार , सरोज कुमार ,कालीप्रसाद , रामानंदपाल इत्यादि को माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया l
