प्रदेशउत्तर प्रदेशCOVID-19 : नोयडा में एक दिन में मिले 5 कोरोना संक्रमित मरीज,...

COVID-19 : नोयडा में एक दिन में मिले 5 कोरोना संक्रमित मरीज, सोसाइटीज को किया गया सील

[object Promise]

नोए़डा । देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना वायरस के पांच और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं । गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार को एक ही दिन में 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद मरीजों के फ्लैट्स को सील करके सोसायटी को लॉकडाउन कर दिया गया है।

नोएडा के सेक्टर-37 और सेक्टर-44 की दो सोसायटी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके अलावा ग्रेटर नोएडा दादरी के महक रेजिडेंसी विलेज में 2 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, सेक्टर 128 में 1 शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सभी मरीजों को आइसोलेशन के लिए रखा गया है।

कोरोना संक्रमित मरीजों के फ्लैट्स को सील कर दिया गया और आस-पास के लोगों को सोसायटी में आने-जाने से रोकने के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है । हेल्थ डिपार्टमेंट इन सभी जगहों के सैनिटाइज करने का काम करेगा। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी नोएडा में कोरोना संक्रमित 3 नए मामले सामने आए थे. जिसके बाद इलाके को सील किया गया।

नोएडा में डीएम के आदेश पर जिन सोसाइटियों में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए उन्हें सील किया गया है। इस दौरान ना तो कोई बाहर से अंदर जा सकेगा और ना ही कोई व्यक्ति अंदर से बाहर आ सकेगा। गौरतलब है कि भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में शनिवार को अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 922 पहुंच चुकी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories